Advertisement

बॉलीवुड

एंटीक चेस टेबल-शाही इंटीरियर, इंग्लैंड के राजमहल से कम नहीं मशहूर एक्टर का घर, बनाने में खर्चे करोड़ों

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST
  • 1/14

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के साथ उत्सव फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर, एंकर और फिल्म मेकर शेखर सुमन का अंदाज जितना लाजवाब है, उतना ही बेहतरीन उनका घर भी है. इसकी एंट्री लंदन के मेलबॉक्स और श्रीकृष्ण की मूर्ती से होती है.    

  • 2/14

वैसे तो शेखर खुद भी अपने घर की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं लेकिन ये कितना आलीशान है इसकी पूरी झलक फराह खान के व्लॉग में दिखी थी. कोरियोग्राफर ने खुद कुबूल किया उन्होंने पूरे मुंबई में ऐसा घर नहीं देखा. आपको ऐसा लगेगा जैसे लंदन में आ गए.

  • 3/14

शेखर मुंबई के लोनावला में एक बिल्डिंग में 20वें माले पर रहते हैं. इसे उन्होंने अपने हिसाब कस्टमाइज कराया है. एक्टर इस कदर ने अपने घर को सजाया है कि कोने-कोने से रॉयल्टी झलकती है. आपको फील होता है कि आप किसी राजमहल में एंटर कर रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/14

शेखर ने बताया कि उन्हें ऐसे शाही घर का शौक पत्नी अलका की वजह लगा. ये इंग्लैंड के इंटीरियर से इंस्पायर्ड है. एक्टर ने कहा कि जब भी वो परेदस जाते थे उन्हें लगता था कि वैसा ही घर होना चाहिए. मन में अक्सर वो ख्वाहिश थी. 

  • 5/14

शेखर सुमन के घर का लिविंग रूम बेहद शाही और खूबसूरत नजर आता है. यहां रखे मुलायम और लग्जरी सोफे, फायरप्लेस स्टाइल वाला डिजाइन और शानदार सजावट पूरे कमरे को खास बनाते हैं. 

  • 6/14

झूमर, टेबल लैंप और दीवारों पर लगी लाइट्स घर में गर्मजोशी और सुकून भरा माहौल देती हैं. कमरे में रखी मूर्तियां, फूलदान और फ्रेम की गई पेंटिंग्स इसे किसी आर्ट गैलरी जैसा लुक देती हैं.

Advertisement
  • 7/14

शेखर के घर का किचन भी वैसा ही आलीशान है. ये किसी शेफ काउंटर से कम नहीं. यहां तक कि इसमें रखा फ्रिज तक बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी का है, जिसमें टीवी इनबिल्ट है. वो खाना पकाते हुए वीडियोज देख सकते हैं.

  • 8/14

लिविंग रूम से बड़ी कांच की डोर बालकनी की तरफ खुलती हैं, जिससे घर की एलिगेंस और बाहर की शांति एक साथ महसूस होती है. घर की सबसे खास चीजों में से एक है खूबसूरती से डिजाइन किया गया चेस टेबल. ये सिर्फ खेलने की चीज नहीं, बल्कि किसी एंटीक कलेक्शन जैसा लगता है. इस एक्सपेंसिव शोपीस को शेखर ने पत्नी अलका की जिद पर खरीदा था.

  • 9/14

बेडरूम का माहौल काफी शांत और लग्जरी होटल जैसा महसूस होता है. न्यूट्रल रंगों वाला बेड लकड़ी के डिजाइनदार बैकग्राउंड के सामने रखा गया है. दोनों तरफ एक जैसे साइड टेबल और क्लासिक लैंप लगे हैं, जो कमरे में हल्की सुनहरी रोशनी फैलाते हैं. 

Advertisement
  • 10/14

बड़े-बड़े फ्रेम वाले शीशे कमरे को और बड़ा दिखाते हैं, जबकि परिवार की तस्वीरें इसे पर्सनल टच देती हैं. पूरे कमरे में आइवरी, बेज और हल्के लकड़ी के रंग इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे जगह साफ-सुथरी और सुकूनभरी लगती है.

  • 11/14

घर के शानदार इंटीरियर के मुकाबले बालकनी का माहौल थोड़ा रिलैक्स और फ्रेश है. यहां अलग-अलग तरह के गमले और पौधे लगे हुए हैं, जिससे ये छोटा सा अर्बन गार्डन लगता है.

  • 12/14

शेखर ने माना कि डिजाइन की समझ रखने वाले इंसान के साथ रहने से आपकी पसंद भी बेहतर हो जाती है. शेखर ने कहा- अलका के साथ रहते-रहते बहुत कुछ सीखने को मिला, क्योंकि वो डिजाइनर हैं और उनकी पसंद बेहद शानदार है. ये सब कुछ उनकी चॉइस का है.

  • 13/14

शेखर सुमन का घर सिर्फ अपनी शाही खूबसूरती की वजह से खास नहीं है, बल्कि ये उनकी पर्सनैलिटी, पुरानी यादों और जिंदगी के लंबे सफर की भावनाओं को भी बखूबी दिखाता है. मुंबई में बना उनका चार मंजिला विक्टोरियन स्टाइल पेंटहाउस अपने अलग अंदाज के लिए फेमस है. इसमें शेखर अपनी पत्नी और बेटे अध्ययन के साथ रहते हैं.

  • 14/14

इस घर में अंग्रेजी स्टाइल की क्लासिक खूबसूरती के साथ कई पर्सनल टच भी देखने को मिलते हैं. हल्के पेस्टल रंग, एंटीक फर्नीचर, दुर्लभ कलेक्शन और दुनिया के अलग-अलग शहरों की यात्राओं से लाई गई खास चीजें घर को बेहद यूनिक बनाती हैं. हर कोना शेखर और उनके परिवार की पसंद, यादों और लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक देता है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement