एक्ट्रेस संभावना सेठ जुड़वा बच्चों की मां बनकर लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. उनके बच्चों को परिवारवाले खूब पैंपर कर रहे हैं.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
10 साल बाद दादा-दादी बनकर अविनाश के पेरेंट्स की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. वो पोते-पोती को हर खुशी दे रहे हैं.
Photo: Screengrab
संभावना ने नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें वो इमोशनल हो रही हैं. क्योंकि बच्चा होने के बाद घर पर आए सभी मेहमान और रिश्तेदार चले गए हैं.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
अविनाश ने बताया कि सब लोग अपने घर जा रहे हैं. बच्चों की वजह से सभी अपना काम छोड़कर आए थे. पेरेंट्स को अपने घर की शिफ्टिंग करनी है.
Photo: Screengrab
पोते-पोती को छोड़कर जाते वक्त अविनाश के पेरेंट्स इमोशनल हुए. जाते-जाते उन्होंने नन्हे बच्चों पर प्यार लुटाया. ये पल सभी के लिए भावुक था.
Photo: Screengrab
व्लॉग में संभावना ने बताया कि उन्होंने अपने सास-ससुर के चेहरे पर पोता-पोती की खुशी देखने के लिए काफी मेहनत की है. वो उन्हें दादा-दादी बनाना चाहती थीं.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बच्चा अपने लिए नहीं बल्कि अपनी सास की खुशी के लिए किया है. उनकी सास बोलीं- आखिर के दिनों में वो घर में किलकारी गूंजने की उम्मीद खो चुकी थीं.
Photo: Screengrab
उन्हें लगता था अब नहीं होगा संभावना को बच्चा. लोग उनसे संभावना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछते थे. लेकिन भगवान ने छप्परफाड़ कर उन्हें खुशी दे दी है.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
अविनाश और संभावना ने अभी बच्चों का नामकरण नहीं किया है. कपल ने जुड़वा बच्चों की देखभाल के लिए नैनी रखी है.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial