Advertisement

बॉलीवुड

गौरव-कृतिका का रिसेप्शन: छाईं क्रिकेटर्स की पत्न‍ियां, मगर मलाइका के आगे फीका रहा जलवा

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST
  • 1/11

शादी के बाद न्यूलीवेड्स गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने 12 मार्च को मुंबई में एक शानदार पार्टी होस्ट की. बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियां कपल की खुशियों में शरीक हुईं. 

  • 2/11

गौरव और कृतिका के वेडिंग रिसेप्शन में क्रिकेट की दुनिया के सितारों का जलवा देखने को मिला. क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियां लाइमलाइट लूटती दिखीं. 
 

  • 3/11

युवराज सिंह और हेजल कीच फैन्स के फेवरेट कपल हैं. ये जब भी साथ होते हैं अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं. 

Advertisement
  • 4/11

मलाइका अरोड़ ने सिल्वर कलर की शिमरी ड्रेस में एंट्री ली. मलाइका को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वो 50 की उम्र पार कर चुकी हैं. 

  • 5/11

कृतिका और गौरव के रिसेप्शन में रिया चक्रवर्ती कयामत ढाती दिखीं. 
 

  • 6/11

गौरव और कृतिका के रिसेप्शन में मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता को भी देखा गया. पार्टी में डायमंड व्यापारी हर्ष पैपराजी से नजरें चुराते दिखे. 

Advertisement
  • 7/11

लारा दत्ता दुबई से सही सलामत इंडिया पहुंच चुकी हैं. वतन लौटने के बाद लारा दत्ता पति महेश भूपति के साथ कृतिका और गौरव की खुशियों में शरीक हुईं. 

  • 8/11

जहीर खान और सागरिका घाटके ने हंसते-मुस्कुराते पार्टी में एंट्री ली. ये कपल जब भी साथ आता है, बस नजरें इन पर टिक कर रह जाती हैं. 
 

  • 9/11

बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद सचिन तेंदुलकर को पत्नी अंजलि के साथ कृतिका-गौरव की पार्टी में देखा गया. ब्लैक ड्रेस में अंजलि ने अपनी खूबसूरती से दिल जीत लिया.

Advertisement
  • 10/11

फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए रिसेप्शन में पहुंचे. इन्हें देखकर बस यही कहा जा सकता है कि किसी की नजर ना लगे. 
 

  • 11/11

पूजा गौर और कृतिका कमरा अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है. पूजा सहेली की खुशियों में शामिल ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement