ग्लैमर वर्ल्ड में बहुत सारे कपल्स ऐसे हैं, जो सालों से लिवइन में हैं. सालों से लिवइन में रहने के बावजूद इन कलाकारों ने शादी नहीं की है.
इन्हीं कलाकारों में से एक राहुल देव और मुग्धा गोडसे हैं. राहुल और मुग्धा पिछले 13 साल से लिवइन में रह रहे हैं, लेकिन इन्होंने शादी नहीं की.
राहुल और मुग्धा बिना शादी किए ही एक-दूसरे के साथ हैप्पी लाइफ बिता रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित भी हैं.
कपल ने कभी अपना रिलेशनशिप किसी से छिपाया नहीं और हमेशा अपने रिश्ते को ओपन रखा.
राहुल और मुग्धा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनकी खुशियां साफ झलकती हैं.
राहुल देव ने रीना देव से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा हुआ. 2009 में एक्टर की पत्नी का कैंसर से निधन हो गया था.
पत्नी की मौत के बाद राहुल देव को प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने अकेले ही बेटे की परवरिश की.
मुश्किल वक्त में राहुल को मुग्धा का सराहा मिला और दोनों ने बिना शादी किए अपना घर बसा लिया. वो भी बिना शर्त.
All Photos: Instagram @mugdhagodse