प्रिया राज बब्बर-स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर की पत्नी हैं. कपल ने 2025 में शादी की थी. प्रिया कानाडा मूल की हैं. वो तेलुगु फिल्म किस, और बॉलीवुड फिल्म जज्बा में नजर आ चुकी हैं.
प्रिया की जल्द ही कैंडी एंड द पिज्जा जी गर्ल फिल्म आने वाली है. इसके प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में रंगभेद को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
प्रिया ने बताया कि भारत में खासकर बॉलीवुड में रंगभेद और टाइपकास्टिंग बहुत ज्यादा होती है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लोगों की सोच के मुताबिक उन्हें अक्सर ‘हॉट’ रोल ऑफर किए जाते हैं. इसलिए उन्होंने ऐसे किरदार भी निभाए जो लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरते थे.
प्रिया ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा कि- भारत में लोग ज्यादा रेसिस्ट हैं, जितना कि विदेशों में गोरे लोग नहीं हैं. ये मैं आपकी जानकारी के लिए बता रही हूं. आप ये स्टेटमेंट जगजाहिर कर सकते हैं. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
प्रिया ने कहा- मुझे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारतीय रेसिस्ट हैं. वो आपके स्किन कलर पर आपको जज करते हैं. वो आपको एक ही जैसा रोल देते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक आप वैसे ही लगते हैं.
प्रिया ने कहा कि यहां के डायरेक्टर्स, राइटर्स का अपना खुद का कोई विजन ही नहीं है. नहीं है किसी के पास, बल्कि मैं बहुत बड़े डायरेक्टर्स-राइटर्स तक की बात कर रही हूं.
प्रिया ने बताया कि वो इस सोच से इतनी तंग आ चुकी हैं कि अब वो कहती हैं- अगर आपको मुझे हॉट देखना है, मैं आपको हॉट बनके दिखाऊंगी.
एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड में बहुत जल्दी आपको एक बॉक्स में डाल दिया जाता है. वो NRI है तो वैसे ही बोलेगी. हॉट रोल्स कर लेगी. लेकिन अब मैं इसे एक्सेप्ट करने लगी हूं.
प्रिया ने कहा कि मैं एक एक्टर हूं आप मुझे गांव की लड़की का किरदार दोगे मैं वो भी कर लूंगी. मैं एक एक्टर हूं. हर एक्टर कर सकता है, यही हमारा काम है कि हम तरह के रोल में ढल सकें.