बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ और स्पेनिश सिनेमा तक, कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहे हैं. अगर आप भी वीकेंड पर घर पर रहकर कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी लिस्ट पर नजर डाल लीजिए.
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - अमेजन प्राइम वीडियो
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ गई है. इसमें प्यार, रिश्तों और गलतफहमियों की कहानी दिखाई गई है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
द राजा साब - जियो हॉटस्टार
एक्टर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने इस हफ्ते ओटीटी पर एंट्री कर ली है. इसमें उन्हें एक ऐसे लड़के के रोल में देखा गया है, जो अपनी दादी की यादों और एक भूतिया हवेली के रहस्यों से जूझता है. एक्सटेंडेड कट के साथ ये पिक्चर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इसका मतलब है कि आपको पिक्चर के एक्स्ट्रा सीन्स देखने मिलेंगे. इसमें संजय दत्त, बोमन इरानी और निधि अग्रवाल भी हैं.
शब्द: रीत और रिवाज - जी5
जी5 की नई ओरिजिनल हिंदी वेब सीरीज 'शब्द' एक अनुभवी रागी गायक हरमिंदर की कहानी है. हरमिंदर चाहता है कि उसका बेटा घुप्पी भी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाए, लेकिन घुप्पी का सपना फुटबॉलर बनने का है. पिता-पुत्र के रिश्ते, परंपरा बनाम सपने और भावनाओं की गहराई वाली इस ड्रामा-कॉमेडी सीरीज में सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा ने काम किया है.
किस किसको प्यार करूं 2 - जियो हॉटस्टार
कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ओटीटी पर आ गई है. पिक्चर में मोहन शर्मा (कपिल) अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए अपना धर्म बदलता है, लेकिन अनजाने में तीन अलग-अलग धर्मों की तीन महिलाओं से शादी कर बैठता है. इससे पैदा होने वाला भ्रम, गलतफहमियां और खूबसूरत कॉमेडी देखने लायक है. कपिल के साथ इस फिल्म में हीरा वारीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान ने काम किया है.
क्वीन ऑफ चेस - नेटफ्लिक्स
हंगेरियन चेस प्रॉडिजी जूडिट पोल्गार की जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'क्वीन ऑफ चेस' इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आ गई है. इसमें चेस की दुनिया में महिलाओं की सफलता और चुनौतियों की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है.
पराशक्ति - जी5
साउथ स्टार शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन और श्रीलीला स्टारर तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म 'पराशक्ति' ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है. राजनीति, समाज और भावनाओं से भरी यह फिल्म 7 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीमिंग होना शुरू होगी.
साल्वाडोर - नेटफ्लिक्स
'साल्वाडोर' एक स्पेनिश क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसमें एम्बुलेंस ड्राइवर साल्वाडोर को एक रात पता चलता है कि उसकी बेटी हिंसक दक्षिणपंथी चरमपंथी ग्रुप के साथ जुड़ी हुई है. पिता की बदले की भावना, अपराध और परिवार की कहानी 'साल्वाडोर' में लुईस टोसर मुख्य भूमिका में हैं. 8 एपिसोड की यह इंटेंस ड्रामा सीरीज 6 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.