Advertisement

बॉलीवुड

25 की उम्र में 3 बच्चों की बनीं मां, सिंगर की दो बार उजड़ी गृहस्थी, प्यार में मिला दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST
  • 1/12

सिंगर कनिका कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने पति गौतम हाथीरमानी संग सेपरेशन अनाउंस किया है. ये कनिका की दूसरी शादी थी.
 

  • 2/12

प्यार के मामले में कनिका लकी नहीं रही हैं. उनकी गृहस्थी 2 बार टूटी है. गौतम से पहले कनिका ने 1998 में NRI डॉक्टर राज चंदोक संग शादी की थी. फिर 2012 में उनका तलाक हुआ.
 

  • 3/12

इस रिश्ते से कनिका के 3 बच्चे हैं. इनमें दो बेटियां और 1 बेटा है. एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी शादी और मदरहुड को लेकर बात की थी.
 

Advertisement
  • 4/12

उन्होंने बताया था कि कम उम्र में उनकी पहली शादी हो गई थी. तब उनकी उम्र 18 साल रही होगी. शादी के बाद वो पति संग विदेश में रहने लगी थीं. 
 

  • 5/12

उनके बच्चे भी जल्दी हुए. महज 25 की उम्र में वो 3 बच्चों की मां बन चुकी थीं. क्योंकि उनका पहले पति से तलाक हो गया था, इसलिए सिंगर ने अकेले ही बच्चों की परवरिश की थी.
 

  • 6/12

कनिका ने बताया था कि जब तलाक के बाद बच्चों की जिम्मेदारी आई तो उन्हें समझ नहीं आया कैसे मैनेज करना है. तब उनकी मां ने उनका साथ दिया था.
 

Advertisement
  • 7/12

क्योंकि तब उनकी उम्र काफी कम थी. इसलिए उनकी मां देर रात जागकर बच्चों को देखती थीं. उनकी रातें भी बिना सोए गुजरती थीं.
 

  • 8/12

लाइफ के इस पड़ाव ने कनिका को काफी कुछ सिखाया. आज वो अपने तीनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करती हैं. बच्चों संग उनका अच्छा बॉन्ड है.
 

  • 9/12

कनिका के गानों पर भले ही दुनिया झूमती हैं. उनका हंसता मुस्कुराता हुआ चेहरा लोगों का दिल जीतता है. लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी कुछ झेला है.

Advertisement
  • 10/12

सिंगर ने गौतम संग रिश्ता टूटने की वजह तो नहीं बताई है. लेकिन उन्होंने एक्स हसबैंड के बेटर फ्यूचर की जरूर कामना की है.

  • 11/12

ये भी कहा कि शादी टूटने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. कनिका ने मीडिया और फैंस से प्राइवेसी मांगी है.

 

  • 12/12

All Photos: Instagram @kanik4kapoor
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement