Advertisement

बॉलीवुड

Amrita Arora Lost Weight: '2 साल से खुद का सबसे खराब वर्जन थी', बढ़े वजन से टूटा मलाइका की बहन का दिल, बयां किया दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्हें करीना कपूर की खास दोस्त के रूप में भी देखा जाता है. 

  • 2/8

अमृता आजकल अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के चलते सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपना कई किलो वजन घटाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. 

  • 3/8

जहां अमृता का बदला लुक कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था, वहीं कुछ के लिए ट्रोलिंग का एक और हिस्सा. एक्ट्रेस के वजन घटाने को लेकर कहा गया कि उन्होंने ओजेम्पिक या मौनजारो जैसी दवाओं का इस्तेमाल किया.

Advertisement
  • 4/8

अमृता ने अब इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने करीब 14 किलो वजन कम किया है. एक्ट्रेस ने HT से बातचीत में कहा कि उनका ये बदलाव सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक सफर का भी हिस्सा रहा है.

  • 5/8

अमृता ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 14 किलो वजन कम किया है. जब उनसे पूछा गया कि इस बदलाव के पीछे उनकी प्रेरणा क्या थी, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इसे एक पर्सनल चैलेंज की तरह लिया था.

  • 6/8

अमृता ने माना कि पिछले दो से तीन सालों में वो खुद के सबसे खराब दौर से गुजर रही थीं. उन्होंने कहा कि वो अपनी पुरानी फिटनेस और जिंदगी में वापस लौटना चाहती थीं. इसी सोच के साथ उन्होंने खुद पर काम करना शुरू किया.

Advertisement
  • 7/8

अपने वेट लॉस को लेकर ओजेम्पिक और मौनजारो जैसी दवाओं के इस्तेमाल की अटकलों पर भी अमृता ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन ऐसे समय में हुआ है, जब हर तरफ इन दवाओं की चर्चा हो रही है.

  • 8/8

अमृता ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वो इस तरह की टिप्पणियों को लेकर परेशान नहीं होतीं.

All Photos: Instagram @amuaroraofficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement