Advertisement

बॉलीवुड

पति के लिए करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री, अवॉर्ड शो में हुआ अपमान, एक्ट्रेस बोली- लोग भूल जाते हैं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • 1/8

मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस ने डेब्यू के साथ ही इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था. उन्होंने 'फूल और कांटे', 'रोजा' और 'दिलजले' जैसी आइकॉनिक मूवीज में काम किया है. 
 

  • 2/8

90 के दशक में उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी. वो अपने करियर के पीक पर थीं, जब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर घर बसाने का फैसला किया. मधु के इस फैसले ने एक पल में उनकी जिंदगी बदल दी. गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की है. 
 

  • 3/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ी थी. मैंने उस वक्त एक्टिंग से दूरी बनाई जब मैं बहुत अच्छा कर रही थी. फिर मैंने एक डिसीजन लिया और इंडस्ट्री से निकल आई. 

Advertisement
  • 4/8

मधु ने कहा कि एक साल के अंदर मुझे एहसास हो गया कि इंडस्ट्री बहुत जल्दी आपको आपकी जगह से हटा देती है. मतलब कोई दूसरा आ जाता है. 
 

  • 5/8

मैंने ये तब महसूस किया जब मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन के लिए इनवाइट किया गया. पहले साल में जितना सम्मान मिला था. दूसरे साल में उतने सारे लोग रिसीव करने नहीं आए थे. 

  • 6/8

मधु कहती हैं कि तीसरे साल में तो पता नहीं कहां पीछे बैठाने के लिए कुछ कुर्सी लगाई गई थी, तो मैंने सोचा कि अब जाना भी नहीं है. मैं किसी की शिकायत नहीं कर रही हूं.
 

Advertisement
  • 7/8

 मधु ने कहा कि इससे मुझे कई चीजें सीखने को मिलीं. पहली बात हमें अपने आप को बड़ा नहीं समझना चाहिए. अगर हम एक्टर थे, या स्टार थे या स्टार हैं, तो बस ये हमारे प्रोफेशन का पार्ट है.
 

  • 8/8

जैसे कोई कारपेंटर है या किसी ने MBA किया है. कोई डॉक्टर है. ऐसे हम भी एक्टर हैं. बस इतना है कि पब्लिक फिगर होने की वजह से लोग हमें जानते हैं. 

बता दें कि दिलजले फिल्म के बाद मधु बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी करके इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं. सालों बाद उन्होंने फिर से एक्टिंग में कमबैक किया है. 

All Photos: Instagram @madhoo 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement