पॉपुलर एक्टर अक्षय ओबेरॉय कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुके हैं. इन दिनों अक्षय 'किंग' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं.
अक्षय कई वेब सीरीज में नेगेटिव किरदार भी निभा चुके हैं. अब उन्होंने बताया कि पर्दे पर उन्हें नेगेटिव रोल में देखकर उनकी पत्नी उनसे रियल लाइफ में काफी ज्यादा डरने लगी थीं.
दरअसल, अक्षय ने साल 2020 में पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की वेब सीरीज 'फ्लैश' में एक विलेन की भूमिका निभाई थी. इसके कुछ हिस्से ऐसे थे जिन्हें देखना बेहद मुश्किल था.
'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने अब इस बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि ये सीरीज देखने के बाद उनकी पत्नी ने कई दिनों तक उनके साथ बेड शेयर नहीं किया.
अक्षय बोले- फ्लैश सीरीज देखने के बाद मेरी पत्नी ने कई हफ्तों तक मेरे साथ बिस्तर शेयर करने से इनकार कर दिया था. मतलब साथ सोने से मना कर दिया था. इस सीरीज को देखना वाकई बहुत मुश्किल है. लेकिन शो बहुत अच्छा था. मगर बहुत से लोगों ने इसे कभी देखा ही नहीं.
'इस सीरीज के दौरान प्रोड्यूसर्स ने मुझसे कहा था- हमें आपके साथ काम करके बहुत मजा आया. हम वादा करते हैं कि आगे भी साथ में कुछ करेंगे. लेकिन, इंडस्ट्री में लोग बस ऐसे ही बातें करते हैं. कोई भी असल में ऐसी बातों को निभाता नहीं है.'
'लेकिन उन्होंने बाद में मुझे 'फाइटर' फिल्म ऑफर की. यह किरदार बिल्कुल 360 डिग्री अलग था. एक देशभक्त, मासूम, सीधा-साधा और मौज-मस्ती करने वाला लड़का. यह 'फ्लैश' में निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग था.'
अक्षय अब जल्द ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में दिखने वाले हैं. बता दें कि फाइटर और पीकू के बाद दीपिका पादुकोण संग अक्षय की किंग तीसरी फिल्म होने वाली है.
अक्षय ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ज्योति विनातेया से साल 2011 में शादी की थी. कपल का एक बेटा भी है, जिसे वो बहुत प्यार करते हैं.
( All Photo: Instagram/@akshay0beroi)