कपूर खानदान में धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया गया. दिवाली के मौके पर कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा के रॉयल अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.
करीना ने दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा अपनी मम्मी बबीता कपूर और पापा रणधीर कपूर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं.
तस्वीरों में करीना और करिश्मा अपने मम्मी-पापा के कदमों में बैठी हुई दिखाई दीं. पूरे परिवार को एक फ्रेम में देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं है.
लेकिन हर किसी का दिल इस एक तस्वीर जीत लिया. तैमूर अपने नानू को प्यार से गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं. नानू संग तैमूर का खूबसूरत बॉन्ड देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है. तैमूर का ट्रांसफॉर्मेशन भी फैंस को हैरान कर रहा है. तैमूर अब काफी बड़े हो गए हैं.
परिवार संग तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- जीना यहां, मरना यहां,
मां और पापा के सिवा, जाना कहां...हैप्पी दिवाली लोगों…हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करते रहें.
सूट, बिंदी, झुमकों में करीना और करिश्मा काफी प्यारी लगीं. कपूर्स सिस्टर्स का रॉयल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
करीना ने दिवाली पर लड्डू भी खाए और पत्ते भी खेले. एक्ट्रेस ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की खास झलक फैंस को दिखाई.
करीना की दिवाली सेलिब्रेशन पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेर सारी विशेज भी दे रहे हैं.
(Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan)