Advertisement

बॉलीवुड

Raha Kapoor 4th Birthday: 4 साल की हुईं 'राम' की राहा, मम्मी-पापा संग काटा केक, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • 1/8

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर को चार साल की हो गईं. इस खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस खूब प्यार दे रहे हैं.

  • 2/8

राहा कपूर ने 6 नवंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया. इस मौके पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें राहा अपने मम्मी-पापा के साथ केक काटती नजर आ रही हैं.
 

  • 3/8

तस्वीरों में रणबीर राहा को गोद में लिए हुए हैं, जबकि आलिया उनके साथ केक काट रही हैं. तीनों की खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.
 

Advertisement
  • 4/8

राहा के जन्मदिन की थीम ‘ब्लूई’ कार्टून पर आधारित थी. केक पर ब्लूई और बिंगो के कैरेक्टर बने हुए थे, साथ ही रंग-बिरंगी डेकोरेशन और गुब्बारे भी लगाए गए थे. 
 

  • 5/8

पार्टी की सजावट में कार्टून-स्टाइल बस और ‘राहा का 4वां जन्मदिन’ लिखा हुआ बैनर भी नजर आया. आलिया ने कैप्शन में लिखा, वो 4 की हो गई है. 
 

  • 6/8

तस्वीरों में राहा ने ग्रे रंग की चेक ड्रेस पहनी है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट है. उनके बालों में छोटी-छोटी चोटियां बनी हुई हैं, जिनमें रंग-बिरंगे क्लिप्स लगे हैं. 
 

Advertisement
  • 7/8

एक तस्वीर में राहा ग्रीन लॉन पर नंगे पैर दौड़ती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे रेनबो थीम की ड्रॉइंग कर रही हैं. ये पल उनकी मासूमियत और खुशी को दर्शाते हैं. 

  • 8/8

राहा के चौथे बर्थडे की तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी दिखा. नन्ही राहा का बढ़ा होना दिखाता है कि वक्त कितनी तेजी से भागता है. राहा की झलक देखकर ये भी पता चलता है कि खूबसूरती में वो अपनी मम्मी आलिया से भी आगे जाने वाली हैं. हैप्पी बर्थडे राहा. 

All Photos: Instagram @aliaabhatt

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement