रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. मूवी में रावण के भाई विभीषण का रोल हरीश उथमन ने प्ले किया है.
हरीष साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. वो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करते हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए वो जाने जाते हैं.
हरीश ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन, पुलिस ऑफिसर और सपोर्टिंग किरदारों को प्ले किया है. अब रामायण से उन्हें हिंदी ऑडियंस के बीच फेम मिलने वाला है.
हरीश ने रामायण मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने 2010 में तमिल फिल्म Tha से बतौर लीड डेब्यू किया था.
एक्टिंग शुरू करने से पहले वो एयरलाइन में केबिन क्रू के तौर पर काम करते थे. उन्होंने पैरामाउंट एयरवेज और ब्रिटिश एयरवेज में भी नौकरी की थी.
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. हरीश एक्टिंग लाइन में आ गए. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
हरीश फिल्म रामायण के पहले पार्ट में ज्यादा नहीं दिखे हैं. उनकी मात्र झलक भर दिखी है. सेकंड पार्ट में उनका फुल फ्लेज्ड रोल दिखेगा.
Photo: Instagram @harishuthamanofficial