दिलबर, लेजा रे, वास्ते, साइको सैया जैसे सुपरहिट गाने गाकर फैंस को दीवाना बनाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली लैविश लाइफ जीती हैं. मुंबई में उनका आलीशान घर है.
Photo: Instagram @dhvanibhanushali22
ध्वनि ने पिंकविला लाइफस्टाइल प्लस को अपने घर का टूर दिया है. घर का मॉर्डन इंटीरियर, लैविश लुक देखकर आप कहेंगे, ये घर नहीं बल्कि सपनों का महल है.
Photo: Screengrab
लिविंग रूम में हनुमान चालीसा की बड़ी सी पेटिंग लगी है. इसमें पूरी हनुमान चालीसा लिखी हुई है. ये पेटिंग देखकर उन्हें सुकून मिलता है.
Photo: Screengrab
उनका लिविंग रूम 2 हिस्सों में बंटा हुआ है. एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल है. जहां 12 लोग बैठकर खा सकते हैं. सी-फेसिंग घर से पूरी मुंबई दिखती है.
Photo: Screengrab
लिविंग रूम में साइड कॉर्नर भी हैं. जहां बैठकर ध्वनि चाय की चुस्की लेती हैं. उनका घर काफी स्पेशियस है.
Photo: Screengrab
एक म्यूजिक स्टूडियो है. ये छोटा सा सेटअप उन्होंने घर पर बना रखा है. यहां वो खुद को एंजॉय करती हैं. रियाज करती हैं. वोकल वॉर्मअप करती हैं.
Photo: Screengrab
स्टूडियो के बगल में मंदिर रूम है. मंदिर मार्बल काहै. किचन बेहद आलीशान है. किचन के बगल में छोटा सा डाइनिंग टेबल है. जहां वो पेरेंट्स, बहन संग खाना खाती हैं.
Photo: Screengrab
ध्वनि के घर का इंटीरियर स्टनिंग है. घर में थियेटर रूम है. वो और उनकी बहन साथ में बैठकर मूवी देखते हैं. ये उनका फेवरेट प्लेस है.
Photo: Screengrab
गैलरी एरिया में फैमिली की ढेर सारी फोटोज लगी हैं. ध्वनि के रूम में राधा कृष्ण की पेटिंग लगी है. ये पेटिंग उनके लिए लकी है.
Photo: Screengrab
ध्वनि ने अपने घर को स्टनिंग और पीसफुल बताया है. क्रिएटिव आर्टवर्क से सजा ये घर क्लासिक वाइब देता है. ध्वनि जल्द फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' में दिखेंगी.
Photo: Screengrab
किचन मॉर्डन लुक के साथ बना है. उनकी बहन अक्सर यहां पर कुकिंग करती हैं. वो बेकर हैं. इसलिए ध्वनि को बहन के साथ का लजीज खाना खाने का मौका मिलता है.
Photo: Screengrab
ध्वनि के लिविंग रूम में मुंबई का ये शानदार व्यू दिखता है. वो फ्रेंड्स को रात को उनके घर आने को कहती हैं. ताकि वो रात की रोशनी के बीच अद्भुत नजारा देख सकें.
Photo: Screengrab