इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 19 मार्च को आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. फैन्स का एक्साइटमेंट हाई लेवल पर है.
PHOTO: Screengrab
'धुरंधर' की सक्सेस का क्रेडिट किसी एक कलाकार को नहीं दिया जा सकता है. फिल्म में कई टीवी एक्टर्स सपोर्टिव रोल में दिखे. इन्होंने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी और फैन्स की वाहवाही लूटी.
PHOTO: Instagram @saumyas_world_
गौरव गेरा को उनके कॉमिक रोल्स के लिए जाना जाता है. 'धुरंधर' में वो मोहम्मद आलम के किरदार में नजर आए और हर किसी को अपना दीवाना बना लिया.
PHOTO: Instagram @gauravgera
सौम्या टंडन एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस हैं. फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का रोल निभाया था. सौम्या ने अपने पावरफुल अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया.
PHOTO: Instagram @saumyas_world_
'धुरंधर' का स्पेशल म्यूजिकल ट्रैक 'शरारत' में टीवी की डीवा क्रिस्टल डिसूजा अपने डांस और अदाओं से लोगों का दिल जीतती नजर आईं.
PHOTO: Instagram @krystledsouza
'धुरंधर' में मानव गोहिल को सुशांत बंसल के किरदार में देखा गया था. भले ही फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन पावरफुल जरूर था.
PHOTO: Instagram @manavgohil
क्रिस्टल के साथ 'शरारत' में आयशा खान भी थीं. 'शरारत' गाने से वो ऐसी चर्चा में आईं कि हर किसी को अपना फैन बना लिया.
PHOTO: Instagram @krystledsouza
राकेश बेदी की एक्टिंग के बारे में कुछ भी कहना कम लगता है. 'धुरंधर' में उन्होंने जमील जमाली नाम के एक राजनेता का रोल अदा किया है. फिल्म में वो अपने किरदार के साथ न्याय करते दिखे.
PHOTO: Instagram @therakeshbedi