रेमो डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. कोरियोग्राफर होने के साथ रेमो डायरेक्टर भी हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं.
रेमो का मुंबई में आलीशान बंगला है, जहां वो पत्नी लिजेल डिसूजा और दोनों बच्चों संग रहते हैं. रेमो का घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है.
लिजेल की पत्नी क्रिश्चियन हैं, रेमो भी अब धर्म बदलकर हिंदू से क्रिश्चियन बन गए हैं. ऐसे में उन्होंने अपने घर की एंट्री पर मदर मैरी की बड़ी सी मूर्ति लगाई हुई है.
घर के अंदर एक बड़ा सा मंदिर भी बना है, जहां गणपति स्थापित हैं. रेमो ने बताया कि वो सुबह उठकर सबसे पहले मंदिर में पूजा करते हैं.
घर के ग्राउंड फ्लोर पर रेमो ने एक बड़ा और ग्रैंड और लग्जूरियस सीटिंग एरिया बनाया हुआ है. जहां, वो परिवार और दोस्तों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.
घर में एक क्लासी डाइनिंग एरिया भी बना है. डाइनिंग टेबल के ऊपर बड़ा सा लैविश झूमर लगा है. दीवारें खूबसूरत पेंटिंग से सजी हैं.
घर में एक ग्रैंड टीवी रूम भी बना है, जिसमें ग्रे सोफे के साथ लिजेल ने वर्साचे को कुशन रखे हैं. इस रूम को थोड़ा कलर्स के साथ वाब्रेंट टच दिया गया है.
रेमो और लिजेल के घर में एक बड़ा सा शिवलिंग मंदिर भी बना है.दोनों हर दिन यहां पूजा करते हैं.
लिजेल ने कर्ली टेल्स संग बातचीत में बताया था कि उनके घर में दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी है. उन्होंने सबसे छोटा शिवलिंग कैमरे पर भी दिखाया था.
बंगले के फर्स्ट फ्लोर पर रेमो और लिजेल के दोनों बेटे रहते हैं. यह बेटों का सीटिंग एरिया है, जहां वो दोस्तों संग चिल करते हैं. इसकी थीम ब्लैक एंड व्हाइट रखी है, जबकि सोफे मस्टर्ड कलर के लगाए हैं.
यह रेमो और लिजेल के छोटे बेटे का बेडरूम है. इसकी थीम ग्रे, ब्राउन, व्हाइट में रखी है. रूम काफी लैविश और क्लासी है.
बंगले के तीसरे फ्लोर पर रेमो और लिजेल रहते हैं. यह कपल का रॉयल बेडरूम है. इसकी थीम उन्होंने राजा-महाराजा के महलों पर रखी है. रूम देख सकते हैं कि कितना ज्यादा रॉयल और खूबसूरत है. बेडरूम में कई तरह की सीनरी भी लगी हैं.
बेडरूम को दो पार्ट में बांटा गया है. एक साइड बेड लगा है और दूसरी साइड टीवी रूम एरिया बनाया गया है. दीवार पर बड़ी सी टीवी लगी है और एक पेस्टल पिंक सोफा लगा है. रेमो अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं.
यह रेमो और लिजेल का ग्रैंड वॉक-इन-वॉर्डरोब है. इसमें कई सारी अलमारियां भी बनी हैं.
रेमो के घर में यह खास पेंटिंग भी लगी है. उन्होंने बताया था कि यह पेंटिंग करीब 20-21 साल पुरानी है. यह पेंटिंग चर्च के लिए बनी थी, लेकिन देरी होने पर यह उन्हें मिल गई.
घर के बाहर ओपन एरिया में रेमो ने एक खास सीटिंग एरिया बनाया है, जो शाम की चाय का तुल्फ उठाने के लिए परफेक्ट है. रेमो डिसूजा का बंगला काफी रॉयल है. घर को उन्होंने काफी खूबसूरती से सजाया है.
(Photo: Screengrab)