फेमस कोरियोग्राफर और डांसर मुदस्सर खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मुदस्सर जब 'डांस इंडिया डांस' शो को जज कर रहे थे, तब फैंस की उनके लिए दीवानगी सातवें आसमान पर रहती थी.
फिल्मीज्ञान संग बातचीत में मुदस्सर से पूछा गया कि क्या उन्हें फैंस की तरफ से कभी अजीब रिक्वेस्ट आई हैं? इसपर मुदस्सर ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
मुदस्सर ने कहा कि एक दफा एक फीमेल फैन ने उन्हें साथ सोने का ऑफर दिया था. इस बारे में बात करते हुए मुदस्सर बोले- मुझे सबसे अजीब रिक्वेस्ट ये मिली थी कि मेरी एक फीमेल फैन ने मुझसे कहा था कि मेरे साथ रात गुजारो, क्योंकि मैं आपके साथ बच्चा चाहती हूं.
मुदस्सर ने एक दूसरा किस्सा सुनाते हुए कहा- मैं जहां चॉल में रहता था, वहां एक लड़की ने मेरे घर के सामने किराए पर घर ले लिया था, सिर्फ मुझे देखने के लिए.
'ये देखकर वहां के लोगों ने मुझसे कहा कि ये कौन है? तुम्हारे चक्कर में यहां आकर रह रही है. अकेली है, बैचलर को रहने की परमिशन नहीं है, लेकिन तुम्हारे चक्कर में वो रह रही है.'
मुदस्सर ने बताया कि उस लड़की ने अपने घर की दीवारों पर उनकी तस्वीरें लगाई थीं. वो हर वक्त उनका नाम जपती थी. मुदस्सर ने कहा कि फिर उन्होंने एक दिन उस लड़की से वहां से चले जाने की रिक्वेस्ट की थी.
मुदस्सर ने अपनी फैन फॉलोइंग का एक दूसरा किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा कि एक शेख अपनी बेटी के बर्थडे पर उन्हें प्राइवेट प्लेन से गिफ्ट बॉक्स में ले जाकर बेटी को सरप्राइज करना चाहता था, क्योंकि शेख की बेटी उनकी फैन थी.
मुदस्सर के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मुदस्सर की बात करें तो आज वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं.
(All Photos: Instagram @beingmudassarkhan)