Advertisement

बॉलीवुड

'कच्चा बादाम गर्ल' बन बदनाम हुईं अंजलि अरोड़ा, मां सीता के रोल से चमकेगी किस्मत? हुईं इमोशनल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST
  • 1/8

 इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 17 सितंबर को 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में देव शर्मा प्रभु श्रीराम के रोल में हैं और अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. 
 

  • 2/8

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अंजलि ने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें ये रोल कैसे मिला. 
 

  • 3/8

अंजलि ने कहा कि जब मेरे पास ये रोल आया, तो मुझे विश्वास नहीं हुआ. मुझे लगा कि मैं क्यों? फिर मैंने थोड़ा टाइम लिया. 
 

Advertisement
  • 4/8

'मैंने खुद से पूछा कि शायद श्रीराम और सीता मां ने मुझे खुद चुना है इस रोल के लिए. जब अभिषेक जी मेरे पास इस रोल के लिए, तो मैंने उनसे एक सवाल पूछा.' 

  • 5/8

 अंजलि कहती हैं कि मैंने उनसे पूछा कि आपने मुझे क्यों चुना. उन्होंने कहा कि आपके अंदर मुझे वो मासूमियत दिखती है, जो मां सीता में थी. 
 

  • 6/8

'फिर मैंने सोचा कि अगर डायरेक्टर को दिख रही है, तो शायद मैं कहीं मिस कर रही हूं. तो मुझे भी ढूंढ़ना चाहिए, तो इस रोल को करते-करते मैंने खुद में मां सीता ढूंढ़ ली.'

Advertisement
  • 7/8

अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे एक रील से जज किया, लेकिन मैं एक ट्रेंड फॉलो कर रही थी. वो मेरी पूरी दुनिया नहीं है. 

  • 8/8

अंजलि ने कहा कि पहले उन्हें ट्रोलिंग से फर्क पड़ता था, लेकिन अब उन्होंने इसके बारे में सोचना छोड़ दिया है. 
 

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement