Advertisement

बॉलीवुड

होम थियटर के साथ सीक्रेट रिकॉर्डिंग रूम! दीवार पर सजे ओरिजनल म्यूजिक रिकॉर्ड्स, महल जैसा है अदनान सामी का घर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST
  • 1/9

पाकिस्तान छोड़ भारत की नागरिकता अपना चुके मशहूर सिंगर अदनान सामी अब मुंबई में ही रहते हैं. उनका घर बाकी सेलिब्रेटीज से बेहद अलग और यूनिक है. इसकी झलक फराह खान के व्लॉग में दिखी. 
 

  • 2/9

पहली झलक में उनका ड्राइंग रूम एकदम रॉयल वाइब दे रहा है. क्रीम कलर के मखमली सोफे, जमीन पर बिछे महंगे ईरानी कारपेट और दीवारों पर टंगे फैमिली फोटोज, एक तरफ से सूरज की रोशनी सीधे अंदर आ रही है और पूरे घर को चमका रही है. सिम्पल है पर क्लास है, एकदम नवाबी ठाठ!

  • 3/9

बीचों-बीच रखा है काला चमचमाता ग्रैंड पियानो, जिसके बिना तो अदनान मानों अधूरे हैं. दीवारों पर उनके सुपरहिट गानों के असली और ओरिजिनल रिकॉर्ड्स को फ्रेम करके टंगे हैं, जैसे अपना पूरा इतिहास सजा रखा हो. कोने में बीथोवेन-मोजार्ट के बुत और एक विंटेज घड़ी, साफ झलकता है कि अदनान म्यूजिक को कितना पूजते हैं. अदनान बताते हैं कि उन्होंने इन्हें ऑक्शन से करोड़ों रुपये देकर खरीदा है. इनमें भारत की पहली फिल्मों में शामिल आलम आरा, वहीं अंग्रेजी रिकॉर्ड्स एल्विस प्रेसली, बीटल्स भी शामिल हैं. 

Advertisement
  • 4/9

तीसरी तस्वीर तो सीधा हॉल ऑफ फेम है. दीवार पर एक बड़ा सा कोलाज - अमिताभ बच्चन से लेकर दिलीप कुमार तक, सबके साथ फोटोज मौजूद हैं. साथ में अवार्ड्स, सर्टिफिकेट और हाथ से लिखा हुआ कोई म्यूजिक नोट, नीचे रखी लकड़ी की कैबिनेट पर भी दर्जनों यादगार तस्वीरें. साफ पता चलता है, ये घर नहीं, अदनान सामी की पूरी जर्नी की एल्बम है.

  • 5/9

अदनान सामी ने अपने घर में लकड़ी की एक खूबसूरत कैबिनेट में चांदी की कई एंटीक चीजें सजा रखी हैं. इसमें चांदी के जग, गिलास, टी-सेट, मोर-मोरनी की कलाकृतियां और कई दूसरी पुरानी चीजें शामिल हैं. पहली नजर में ये सामान किसी शाही हवेली के कलेक्शन जैसा लगता है.

  • 6/9

अदनान सामी के घर में सिर्फ एंटीक चीजों का कलेक्शन ही नहीं, बल्कि संगीत से जुड़ी बेहद खास और अनमोल चीजें भी मौजूद हैं. इनमें से एक फ्रेम खास तौर पर ध्यान खींचता है. अदनान जिस फ्रेम की ओर इशारा कर रहे हैं, उसमें मशहूर संगीतकार बीथोवेन के हाथ से लिखा हुआ म्यूजिक मैनुस्क्रिप्ट रखा है. अदनान ने बताया कि जर्मन म्यूजिक कम्पोजर बीथोवेन की खुद की लिखावट वाला यह मैनुस्क्रिप्ट उनके लिए बेहद कीमती है.

Advertisement
  • 7/9

अदनान सामी के घर में एक शानदार प्राइवेट डॉल्बी साउंड वाला सिनेमा हॉल भी है. इस होम थिएटर की सजावट भी काफी खास है. कमरे में पुराने दौर के रिकॉर्ड प्लेयर और साउंड सिस्टम भी रखे हुए हैं.  होम थिएटर की सबसे दिलचस्प चीजों में रंग-बिरंगे कुशन भी शामिल हैं. इन पर बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों के पोस्टर छपे हैं. एक कुशन पर तो 'शोले' के गब्बर सिंह की तस्वीर भी नजर आती है.

  • 8/9

अदनान सामी का ऑफिस भी उनके घर की तरह काफी खास और रॉयल अंदाज में सजा हुआ है. इसे देखकर पहली नजर में ही किसी बड़े बॉस के आलीशान केबिन का एहसास होता है.

  • 9/9

अदनाम सामी के घर में उनका खुद का सिर्फ थियेटर-ऑफिस ही नहीं बल्कि रिकॉर्डिंग रूम भी मौजूद है, जोकि सबसे स्पेशल है. उन्होंने इसे भी म्यूजिकल ट्रिब्यूट देते हुए सजाया है. 

अदनान का घर वाकई कमाल है!

(All Photos: YT Screengrab)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement