एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने टीवी के बाद फिल्मों में लाइमलाइट लूटी. वो कई फिल्मों और शोज का हिस्सा रही हैं. अपनी खूबसूरती के लिए अदिति फेमस हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं अदिति के लिए ये खूबसूरती श्राप भी बनी है. क्योंकि बहुत ज्यादा सुंदर दिखने के वजह से अदिति ने रिजेक्शन झेला है. उनके हाथ से प्रोजेक्ट्स निकले हैं.
अदिति ने पिंकविला संग बातचीत में ये खुलासा किया. उन्होंने बताया वो लुक सेंट्रिक रोल्स को अवॉइड करती हैं. काफी सुंदर होने के कारण उन्हें रिजेक्ट किया गया है.
वो कहती हैं- ब्यूटी स्पेस, ब्यूटी मार्केट और ब्रांड्स का हिस्सा बनकर मुझे खुशी मिलती है. मुझे ये पसंद है. लेकिन बीते सालों में मैंने उन रोल्स को छोड़ा है जो बस लुक्स पर बेस्ड होते हैं.
''मैं कुछ ऐसा काम करना चाहती हूं जो लोगों को सरप्राइज करे. जिसकी किसी ने कल्पना ना की हो. मैं ऐसे रोल्स करना चाहती हूं जहां मेरी परफॉर्मेंस को जज किया जाए, ना कि मेरी अपीयरेंस पर रोल डिपेंड हो.''
''मैं बस एक सुंदर चेहरा बनकर नहीं दिखना चाहती. मैं ये बोलते हुए भले ही घमंडी लग सकती हूं. पर बात बस इतनी है कि मुझे एक आर्टिस्ट के तौर पर काफी कुछ टेबल पर सर्व करना है.''
''मेरी एक्टिंग 10/10 होती है, तब भी लोग कहते हैं- किसी और को कास्ट करना चाहिए था. जो रोल में नैचुरल दिखता. लेकिन मैं कहती हूं, मैं भी उस रोल में ढल सकती हूं.''
अदिति का कहना है लोगों ने उनकी खूबसूरती इंस्टाग्राम फोटोज में काफी देखी है. इसलिए वो स्क्रीन पर भी बस खूबसूरती परोसने वाले रोल नहीं करना चाहतीं.
एक्ट्रेस की पिछली रिलीज मूवी द केरल स्टोरी 2 थी. फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने बनाया था. मूवी में धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाई गई.
All Photos: Instagram @aditi_bhatia4