अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के धाकड़ और बेबाक कलाकारों में से एक है. वो हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर बात रखते हैं. इस बार एक्टर ने इंटीमेट सीन्स की सच्चाई बताई है.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो किस तरह इंटीमेट सीन्स शूट करते हैं और क्या शूट करते वक्त एक्टर्स हीरोइन का फायदा उठाते हैं.
अन्नू कपूर ने कहा कि मैंने खुद देखा है कि इंटीमेट सीन्स में कई एक्टर्स उत्तेजित हो जाते हैं. डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुकते हैं.
एक बार तो एक एक्टर कट बोलने के बाद भी नहीं रुका. डर से हीरोइन शूट छोड़कर भागी और दो दिन खुद को कमरे में बंद करके रखा.
अन्नू कपूर ने इस बात भी खुलासा किया कि बहुत सारे एक्टर बोल्ड सीन्स का फायदा उठाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया.
एक्टर बताते हैं कि इंटीमेट सीन्म में उन्होंने कभी असहज महसूस नहीं किया. उन्हें उनका काम अच्छी तरह आता है.
अन्नू कपूर बताते हैं कि मैंने हमेशा चुटकी बजाकर इंटीमेट सीन शूट किया है. कई बार एक्ट्रेस डरी होती हैं, तो मैं उनसे पूछता हूं कि आप ठीक हैं.
मैं इससे ज्यादा एक्ट्रेस से कुछ नहीं पूछता, क्योंकि पूछा तो वो और घबरा जाएगी.
All Photos: Instagram @dr.annukapoor