Advertisement

बॉलीवुड

आम‍िर की तीसरी शादी को बचे 2 दिन, जानें कैसे हुई थी रीना-किरण संग शादी, फ‍िर तलाक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST
  • 1/8

एक्टर आमिर खान इस रविवार यानी 5 जुलाई को अपने घर पर अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. यह शादी पूरी तरह से पर्सनल होगी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होंगे. इस शादी से पहले आमिर खान दो शादियां कर चुके हैं. लेकिन उनकी पहली दो शादियां कैसे हुई और वो अलग कैसे हुए? जानिए.  (Photo: Screengrab)

  • 2/8

दरअसल आमिर हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले ही शादीशुदा थे. 21 साल की उम्र में उन्होंने रीना दत्ता से 18 अप्रैल 1986 में शादी की थी. शादी के बाद आमिर खान और रीना दत्ता ने दो बच्चों का वेलकम किया था. उनका एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी आयरा खान हैं.  (Photo: Screengrab)

  • 3/8

हालांकि शादी के 16 सालों के बाद ये रिश्ता टूट गया. करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' आमिर ये इस बात को भी स्वीकार किया था कि उनकी शादी हुई जब वो मैच्योर नहीं थे. हालांकि रीना संग उनका तलाक उनके लिए बेहद दर्दनाक रहा था. इसके बाद उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी. (Photo: Screengrab)

Advertisement
  • 4/8

इसके बाद आमिर खान ने मूव ऑन कर लिया. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में, कुणाल कोहली ने आमिर खान की दूसरी शादी को लेकर किस्सा सुनाया था. जिसके मुताबिक अक्टूबर 2005 और मार्च 2006 के बीच 'फना' की शूटिंग का शेड्यूल बनाते समय, आमिर ने 23 दिसंबर 2005 से 3 जनवरी 2006 तक दस दिन की छुट्टी मांगी. (Photo: Screengrab)

  • 5/8

जब कुणाल ने वजह पूछी, तो आमिर ने बताया कि वह किरण राव से शादी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही कहा, 'लेकिन यह बात तुम किसी को बता नहीं सकते.' कुणाल के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को बताने के जोर देने के बावजूद, आमिर ने उन्हें रोकते हुए कहा, 'बात ऐसे ही फैल जाती है.'
 (Photo: Screengrab)

  • 6/8

इसके बाद 2005 में, जब आमिर ने किरण राव के साथ अपनी शादी की बात सार्वजनिक की, तो आदित्य को यह बात अच्छी नहीं लगी. उन्होंने कुणाल कोहली से पूछा, 'तुमने मुझे क्यों नहीं बताया?' इस पर कुणाल ने समझाया कि आमिर ने उनसे सही समय आने तक इस खबर को गुप्त रखने का अनुरोध किया था. (Photo: Screengrab)

Advertisement
  • 7/8

इसके बाद, 28 दिसंबर 2005 को दोनों की शादी हुई.  इस कपल ने 2011 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे आजाद का वेलकम किया. हालांकि 2021 में वे आपसी सहमति से अलग हो गए. दोनों की शादी लगभग 16 साल तक चली. किरण राव ने बाद में बताया था कि वह अपनी खुद की एक स्पेस चाहती थीं और स्वतंत्र रूप से जीना चाहती थीं. (Photo: Screengrab)

  • 8/8

अब आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं. यह शादी किसी बड़े समारोह की जगह मुंबई स्थित उनके ही घर पर निजी तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में होगी. (Photo: Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement