Advertisement

बॉलीवुड

Toxic में यश संग इंटीमेट सीन्स देकर छाईं कियारा, चमकेगा करियर! बोलीं- मुझे बिगाड़ दिया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST
  • 1/8

शनिवार को यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर बेंगलुरु में लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की सारी स्टारकास्ट शामिल हुई. 

  • 2/8

ट्रेलर लॉन्च पर पूरी स्टारकास्ट ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर बात की. यश की हीरोइन कियारा आडवाणी ने भी दिल छू लेने वाली स्पीच दी. 
 

  • 3/8

कियारा ने कहा- मैं सच में मानती हूं कि गीतू और यश ने मुझे इस फिल्म में नादिया बनने के लिए मैनफेस्ट किया. उन्होंने मुझमें ये देखा और भरोसा किया कि मैं इतनी काबिल हूं, इससे पहले कि मुझे ये एहसास होता कि मैं एक एक्ट्रेस के रूप में इतना निडर कदम उठाने के लिए तैयार हूं.

Advertisement
  • 4/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि अब ‘टॉक्सिक’ के कुछ हिस्से देखकर उन्हें उस भरोसे के प्रति और भी आभार महसूस हो रहा है. उन्होंने गीतू और यश दोनों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें एक ऐसा किरदार दिया, जिसे वो अपनी फिल्मोग्राफी में एक अहम माइलस्टोन के रूप में याद रखेंगी.
 

  • 5/8

कियारा ने कहा- मुझे एक ऐसा किरदार मिला है, जो एक्ट्रेस के तौर पर हमेशा मुझे मेरे करियर के लिए बहुत-बहुत खास लगेगा. मुझे लगता है कि ‘टॉक्सिक’ के बाद एक अलग कियारा होगी. 

  • 6/8

कियारा ने कहा कि मुझे दुनिया को नादिया का अनुभव कराने का इंतजार नहीं हो रहा है. मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें एक शब्द में बयां कर सकती हूं. इसलिए मैं बस आपको जाकर इसे अनुभव करने दूंगी.

Advertisement
  • 7/8

कियारा ने कहा कि टॉक्सिक ने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर उनकी उम्मीदों को दोगुना कर दिया है. उन्होंने कहा कि यश और गीतू तुमने मुझे और हर एक्टर को बिगाड़ दिया है. तुम लोग मेरी इस बात से सहमत होगे. 
 

  • 8/8

टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में यश और कियारा के कई इंटीमेट सीन्स हैं. कियारा को ट्रोल भी किया गया. लेकिन उन्होंने अपनी स्पीच से साबित कर दिया कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

All Photos: Vinod Singh 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement