Advertisement

बॉलीवुड

55 की उम्र में मनीषा कोइराला ने दिखाया हॉट अवतार, थाईलैंड से वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST
  • 1/8

90 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी, दिलकश डांस और बेमिसाल खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं. अपनी फिल्मों के साथ-साथ मनीषा हमेशा से अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं. (Photo: Instagram/m_koirala)

  • 2/8

अब एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस का ध्यान खींचा है. शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद शानदार और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह थाईलैंड के खूबसूरत समंदर किनारे फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं. (Photo: Instagram/m_koirala)

  • 3/8

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीषा ने 55 साल की एज में उम्र और समाज के बंधनों को तोड़कर खुलकर जिंदगी जीने की एक बहुत ही खूबसूरत और जरूरी सीख दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.  (Photo: Instagram/m_koirala)

Advertisement
  • 4/8

शनिवार को सामने आईं इन तस्वीरों में मनीषा कोइराला का एक बेहद रिलैक्स और बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है. वह थाईलैंड के एक शांत समुद्र तट पर रेत और लहरों के बीच पोज देती हुई नजर आ रही हैं.  (Photo: Instagram/m_koirala)

  • 5/8

अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मनीषा कोइराला ने एक बेहद गहरा और मोटिवेशनल कैप्शन लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'आपका साइज़ या उम्र चाहे जो भी हो, और आप जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर हों- यात्रा जरूर करें. बीच पर टहलें. स्विमसूट पहनें. फोटो खिंचवाएं. अपनी त्वचा पर धूप और पैरों के नीचे रेत को महसूस करें. डर या दूसरों की राय को अपने ऊपर हावी न होने दें. आप जैसे हैं, वैसे ही जिंदगी को पूरी तरह जीने के हकदार हैं.'  (Photo: Instagram/m_koirala)

  • 6/8

तस्वीर में मनीषा कोइराला लियोपार्ड प्रिंट वाले वन-पीस स्विमसूट और उसी मैचिंग के लॉन्ग श्रग में नजर आ रही हैं. उन्होंने धूप से बचने के लिए एक स्टाइलिश ब्लैक हैट और डार्क सनग्लासेस पहने हुए हैं. समुद्र की लहरों को बैकग्राउंड में रखकर साइड पोज देते हुए वह बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं.  (Photo: Instagram/m_koirala)

Advertisement
  • 7/8

दूसरी फोटो में मनीषा समंदर के किनारे रेत पर टहलती हुई नजर आ रही हैं. हवा में उड़ता हुआ उनका मैचिंग श्रग इस शॉट को और भी ज्यादा ड्रामेटिक और खूबसूरत बना रहा है. नीले आसमान और समुद्र के पानी के बीच उनका यह अंदाज देखने लायक है.  (Photo: Instagram/m_koirala)

  • 8/8

मनीषा कोइराला के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आप दूसरों की तुलना में सदाबहार रूप से सुंदर हैं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत और सेक्सी मनीषा कोइराला. शेरनी'  (Photo: Instagram/m_koirala)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement