उफ्फ...हाय गर्मी! एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की लेटेस्ट बिकिनी फोटोज देखकर आप भी यही कहेंगे. एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड बिकिनी लुक से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
मल्लिका ने बटर येलो कलर की बिकिनी में अपनी कुछ सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. बिकिनी पहने वो सनबाथ लेती दिखीं.
मल्लिका ने बिकिनी संग ओपन हेयर लुक रखा. सटल मेकअप में उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं है. एक्ट्रेस अपने हुस्न से जलवे बिखेरती दिखीं.
मल्लिका ने बिकिनी में कभी लेटकर तो कभी बैठकर किलर पोज दिए. एक्ट्रेस टशन दिखाती नजर आईं. उनके बोल्ड अंदाज ने फैंस को क्रेजी कर दिया है.
49 साल की मल्लिका की फिटनेस देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. फैंस का कहना है कि उनकी रिवर्स एजिंग हो रही है. हर गुजरते दिन के साथ एक्ट्रेस का निखार भी बढ़ रहा है.
मल्लिका को फैंस आज भी मर्डर गर्ल के नाम से जानते हैं. इमरान हाशमी संग फिल्म मर्डर में मल्लिका ने अपनी बोल्डनेस से आग लगा दी थी.
मल्लिका ने हॉलीवुड में भी काम किया है. वो इंटरनेशनल स्टार जैकी चेन के साथ फिल्म 'मिथ' में नजर आ चुकी हैं.
(Photo: Instagram @mallikasherawat)