'लड़कों की अटेंशन चाहती है-लोगों के घर तोड़ने...', नेशनल टीवी पर Tina Datta के ख‍िलाफ श्रीजिता डे ने उगला जहर

बिग बॉस के नए प्रोमो में श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा टीना की बुराई करती हुई नजर आ रही हैं. श्रीजिता टीना को लोगों के घर तोड़ने वाली लड़की बता रही हैं. लेकिन नेशनल टीवी पर एक लड़की का चरित्र हनन करने पर लोग श्रीजिता पर भड़क रहे हैं.

Advertisement
टीना दत्ता टीना दत्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

बिग बॉस कहने को तो एक एंटरटेनमेंट शो है, लेकिन कई बार कंटेस्टेंट्स फैंस का मनोरंजन कम और उन्हें इरिटेट ज्यादा करते हैं. बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के पास लगता है अब घर से रिलेटेड मुद्दे बचे ही नहीं हैं, तभी तो वो बाहर के मुद्दों को लेकर नेशनल टीवी पर दूसरे घरवालों का मजाक उड़ा रहे हैं. जी हां, श्रीजिता डे ने टीना को लेकर कुछ ऐसा ही किया है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं. 

Advertisement

श्रीजिता डे ने टीना पर लगाए आरोप

श्रीजिता डे और टीना दत्ता की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल चुकी है. श्रीजिता डे ने जब से बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, वो तभी से टीना को टारगेट कर रही हैं. श्रीजिता डे अक्सर घरवालों से टीना के बारे में बैक बिचिंग करती हुई नजर आती हैं. लेकिन अब श्रीजिता डे ने नेशनल टेलीविजन पर टीना के बारे में ऐसी बातें कह डाली हैं, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. 

बिग बॉस के नए प्रोमो में श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा टीना की बुराई करती हैं. श्रीजिता टीना को लोगों के घर तोड़ने वाली लड़की बता रही हैं. श्रीजिता डे टीना के बारे में कहती हैं- लड़कों की अटेंशन के बिना रह ही नहीं पाती है. बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है. खुद की गृहस्थी कभी नहीं बसा पाई.  श्रीजिता डे टीना के बारे में आगे कहती हैं- आप अंदर से इतना नाखुश हो कि लोगों को नीचा दिखाकर आपको उससे खुशी मिलती है. श्रीजिता डे की बातों पर सौंदर्या शर्मा सहमति जताती हैं. 

Advertisement

श्रीजिता डे पर भड़के लोग

प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद लोग श्रीजिता डे को ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि भले टीना ने बाहरी दुनिया में ऐसा किया है या नहीं, लेकिन नेशनल टीवी पर एक लड़की का चरित्र हनन नहीं कर सकती. श्रीजिता पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने श्रीजिता पर भड़कते हुए लिखा- मुझे टीना पसंद नहीं है, लेकिन श्रीजिता उसके बारे में बहुत गलत बोल रही है. जब से आई है टीना को लेकर निगेटिव बोल रही है. 

एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत गलत है. आप नेशनल टीवी पर एक लड़की के कैरेक्टर को खराब नहीं कर सकतीं. शर्म आनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी को गिराकर आप कभी ऊपर नहीं हो सकती. शर्म करो श्रीजिता.

टीना और श्रीजिता ने पॉपुलर टीवी शो उतरन में एक साथ काम किया था. तब से दोनों की अच्छी दोस्ती थी. लेकिन फिर किसी वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई. बिग बॉस में एंट्री करते समय श्रीजिता ने टीना को दोस्त कहने से भी इनकार कर दिया था. दोनों का शो में लव हेट रिलेशनशिप देखने को मिला है. लेकिन श्रीजिता ने जब से बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है, वो टीना को टारगेट कर रही हैं. अब श्रीजिता डे की इस हरकत पर सलमान खान उनसे क्या कहते हैं, ये देखने वाली बात होगी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »