5 घंटे के अंदर अखिलेश ने किया रिकॉर्ड तोड़ योजनाओं का उद्घाटन

चुनाव जब सिर पर हो तो नेता नई योजानाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करते ही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए. उन्होंने एक दिन में 5 घंटे के भीतर करीब 60,000 करोड़ रुपये की 900 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर डाला.

Advertisement
अखिलेश ने 900 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया अखिलेश ने 900 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

बालकृष्ण

  • लखनऊ,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

चुनाव जब सिर पर हो तो नेता नई योजानाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करते ही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए. उन्होंने एक दिन में 5 घंटे के भीतर करीब 60,000 करोड़ रुपये की 900 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर डाला. इसमें क्रिकेट स्टेडियम, कैंसर इंस्टिट्यूट, मल्टीप्लेक्स, लाइब्रेरी, ओलिम्पिक साइज स्विमिंग पूल, शान-ए-अवध सिग्नेचर बिल्डिंग और मंडी परिषद की बिल्डिंग सहित तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जो अभी पूरी भी नहीं हुई हैं.

Advertisement

आचार संहिता के डर से उद्घाटनों की जल्दी
चुनाव आचार संहिता लागू होने के डर से की कैसी जल्दी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शिलान्यास के लिए जिन पत्थरों का अनावरण किया गया, उन पर नामों की खुदाई भी नहीं हो पाई थी. ग्रेनाइट के पत्थरों पर प्लास्टिक कि शीट चिपका कर काम चलाया गया.

लखनऊ की परियोजना के लोकार्पण के लिए खुद पहुंचे, वहीं राज्य भर की बाकी परियोजनाओं के पत्थरों का अनावरण भी सीएम ने लखनऊ से ही कर दिया गया. इसके लिए लखनऊ में एक ही जगह पर चार सौ से ज्यादा पत्थर लगे थे, जहां मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल का लोकार्पण करने के साथ लगे हाथ इनका भी फीता काट दिया.

आधी अधूरी योजनाओं का भी कर दिया लोकार्पण
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें कई योजनाएं ऐसी हैं, जो अभी आधी अधूरी हैं और जिनको पूरा होने में अभी काफी वक्त लगेगा. तो ऐसे में लोकार्पण की इस हड़बड़ी को लेकर अखिलेश की आलोचना भी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद वह पिछले एक हफ्ते से ताबड़तोड़ लोकार्पण करने में लगे हैं. इसके पीछे उनका तर्क है कि अभी उनके कार्यकाल में चार महीने से ज्यादा बचा है और नई सरकार बनने से पहले उनमें से ज्यादातर योजनाएं पूरी हो जाएंगी.

Advertisement

सीएम अखिलेश को जल्दी इस बात की है कि यूपी में अब किसी भी दिन चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग की टीम इन दिनों तैयारियों का जायजा लेने के लिए यूपी का दौरा कर रही है. ऐसे में अखिलेश यादव साफ कहते हैं कि जो काम उन्होंने कराए, उसका श्रेय वह किसी और को क्यों लेने दें...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »