स्वामी प्रसाद को मनाने का जिम्मा BJP ने दो नेताओं को सौंपा, केशव बोले- बैठकर बात करें

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बांदा के तिंदवारी सीट से बीजेपी के विधायक बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पांच सालों तक सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत करते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी.

Advertisement

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 11 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST
  • नाराज स्वामी प्रसाद को मनाने में जुटी बीजेपी
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जल्दबाजी में लिया फैसला अक्सर गलत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले ओबीसी समुदाय के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है.

बीजेपी ने मौर्य को मनाने की जिम्मेदार दो नेताओं को सौंपी है. वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य से कहा है कि वो बैठकर बात करें.

Advertisement

स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी से अलग होने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूं उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक मौर्य अपने बेटे और कुछ चुनिंदा लोगों के लिए विधानसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट चाहते थे जिसपर बात नहीं बनने से उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी. 

बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में जाने को लेकर कहा कि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं, किसी ना किसी पार्टी में तो जाउंगा. मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया किया यूपी की पूरी राजनीति उनके चारों तरफ घूमती है.

Advertisement

स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर बीजेपी एमएलए रोशन लाल राजभवन पहुंचे. बीजेपी छोड़ने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि चुनाव लड़ने वाले साथियों का नाम दो दिन में जारी करूंगा. वहीं बीजेपी से नाता तोड़ने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव संग उनकी तस्वीर नजर आने लगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »