तमिलनाडु दौरे पर दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज, डांस करने के साथ छात्रों को सिखाए अकिडो के गुर

कांग्रेस के फेसबुक पेज पर #TnwithRahulGandhi की ओर से शेयर किए गए 12 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल एक छात्र को अपने पास बुलाते हैं और फिर उसके दाएं हाथ को पकड़ कर इस तरह दबाते हैं कि वो दर्द महसूस करते हुए नीचे बैठ जाता है. राहुल फिर उसकी पीठ थपथपा कर हाथ मिलाते हैं.

Advertisement
राहुल गांधी ने तमिलनाडु में पुशअप्स भी लगाए थे. राहुल गांधी ने तमिलनाडु में पुशअप्स भी लगाए थे.

खुशदीप सहगल

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु पहुंचे थे राहुल गांधी
  • डांस करने के साथ छात्रों को सिखाया अकिडो
  • मार्शल आर्ट अकिडो का अभ्यास करते हैं राहुल

कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी का सोमवार को तमिलनाडु दौरे का आखिरी दिन था. इस दिन उन्होंने मुलागुमुदु के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हायर सैकेंड्री स्कूल में छात्रों को मार्शल आर्ट अकिडो का अपना हुनर भी दिखाया.

कांग्रेस के फेसबुक पेज पर #TnwithRahulGandhi की ओर से शेयर किए गए 12 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल एक छात्र को अपने पास बुलाते हैं और फिर उसके दाएं हाथ को पकड़ कर इस तरह दबाते हैं कि वो दर्द महसूस करते हुए नीचे बैठ जाता है. राहुल फिर उसकी पीठ थपथपा कर उससे हाथ मिलाते हैं.  

Advertisement

राहुल इस मौके पर कुछ छात्राओं के साथ सामूहिक नृत्य के स्टेप्स करते हुए भी दिखे.  

इससे पहले राहुल गांधी का एक छात्रा के साथ पुशअप करते हुए वीडियो भी सामने आया था. इसमें राहुल ने एक हाथ से पुशअप भी करके दिखाए थे. जो वीडियो सामने आया है, उसमें राहुल गांधी ने 9 सेंकड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स किए. राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा.  राहुल गांधी ने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है.

 

तमिलनाडु दौरे में राहुल गांधी अधिकतर पैंट और शर्ट या टीशर्ट पहने ही दिखे. करीब तीन साल पहले ये खुलासा हुआ था कि राहुल गांधी मार्शल आर्ट अकिडो के पुराने खिलाड़ी हैं और इसमें उन्होंने ब्लैक बेल्ट हासिल कर रखी है.  

Advertisement

(चेन्नई से प्रमोद माधव के इनपुट्स के साथ)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement