गुजरात में आज मोदी-शाह-योगी की रैलियां, AAP के लिए हरभजन सिंह करेंगे प्रचार, गोधरा में ओवैसी की रैली

पीएम मोदी गुजरात में पाटीदारों का गढ़ कहे जाने वाले मेहसाणा समेत चार रैलियों को संबोधित करेंगे. मेहसाणा को बीजेपी के लिए राजनीति की प्रयोगशाला कहा जाता है. पिछली बार चुनाव में नितिन पटेल 500 से भी कम वोटों के मार्जिन से जीते थे. इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. उनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. AIMIM चीफ ओवैसी, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह भी गुजरात में रहेंगे.

Advertisement
पीएम मोदी (फाइल फोटो) पीएम मोदी (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग में अब केवल 8 दिन का समय ही बचा है, ऐसे में राजनैतिक दल अब चुनाव प्रचार में अपनी फौज उतार रहे हैं.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे के बाद आज से दो दिन के दौरे पर फिर आ रहे हैं, जिसमें वह पाटीदारों के गढ़ और पाटीदार आरक्षण आंदोलन का केंद्र कहे जाने वाले मेहसाणा में एक रैली को संबोधित करेंगे.  

Advertisement

मेहसाणा को बीजेपी के लिए राजनीति की प्रयोगशाला कहा जाता है. यहां रहने वाले पाटीदारों पर गुजरात में होने वाले हर राजनैतिक एक्शन का रिएक्शन देखा जा सकता है. मेहसाणा में पिछली बार चुनाव में नितिन पटेल 500 से भी कम वोटों के मार्जिन से जीते थे. इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. नितिन पटेल पीएम मोदी और अमित शाह के सामने इसको लेकर नाराजगी जता चुके हैं. हालांकि इस सीट पर होने वाली हर चीज का असर आसपास की कई सीटों पर पड़ सकता है. 

मेहसाणा के बाद पीएम मोदी की रैली भावनगर, दाहोद, उंजा में भी होगी, जिसका असर भावनगर के आसपास के इलाकों में भी दिख सकता है. एक ओर मेहसाणा सीट पाटीदार बाहुल्य है तो दाहोद सीट आदिवासी बाहुल्य है. भावनगर और सूरत का सीधा कनेक्शन है यानी सूरत में जो सौराष्ट्र के लोग रहते हैं वो भावनगर अपने गांव के लिए आते हैं. ऐसे में यहां पर भी इस बार कुछ हद तक आम आदमी पार्टी फेक्टर को नाबुद करने के लिए माना जा रहा है. 

Advertisement

अमित शाह की भी कई रैलियां 

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह आज राजकोट के जशदन, सुरेन्द्रनगर के पाटडी, और बारडोली के सूरत में सभा को संबोधित करेंगे. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमनाथ और द्वारिका में दर्शन के बाद मोरबी में जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज गुजरात में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.  

मनीष तिवारी और हरभजन भी आज गुजरात में 

वहीं कांग्रेस के मनीष तिवारी भी अहमदाबाद में एक प्रेसवार्ता के जरिए बीजेपी और आपकी पोल खोल करने वाले हैं. जबकि आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह अहमदाबाद में कांग्रेस ऑफिस पर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे. एक ओर बीजेपी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है तो वहीं AIMIM चीफ औवेसी भी आज गोधरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दंगों के बाद से ही गोधरा काफी चर्चा में रहा है तो वहीं क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजनसिंह भी आज बायड में रोड शो करेंगे.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »