शाह का सोनिया पर पलटवार- जब यूपीए ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया, तब कहां था देशप्रेम?

अमित शाह ने कांग्रेस शासन पर आरोपों के बाण चलाते हुए कहा कि अगर वह कांग्रेस के कार्यकाल में घोटालों की लिस्ट पढ़ने लगे तो सात दिन का समय भी कम पड़ जाएगा.

Advertisement
चुनावी रैली को संबोधि‍त करते अमित शाह चुनावी रैली को संबोधि‍त करते अमित शाह

स्‍वपनल सोनल

  • त्रिसूर ,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया है. केरल में चुनावी रैली को संबोधि‍त करते हुए शाह ने कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले दिनों भावुक भाषण दिया और खुद को देशप्रेमी बताया, लेकिन वह यह जानना चाहते हैं कि जब यूपीए के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ तब उनका देशप्रेम कहां था?

Advertisement

त्रिसूर में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा, 'अभी अभी बात करते-करते भावुक, इमोशनल हो गईं. सोनिया जी ने बताया कि उनकी देशभक्ति‍ पर शंका की जा रही है. आपके नेतृत्व में केंद्र में 10 साल सरकार चली, 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ, उस समय आपका देशप्रेम कहां गया?'

अमित शाह ने कांग्रेस शासन पर आरोपों के बाण चलाते हुए कहा कि अगर वह कांग्रेस के कार्यकाल में पढ़ने लगे तो सात दिन का समय भी कम पड़ जाएगा. राज्य में चुनावी सरगर्मी बढ़ाते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'हमारा एजेंडा केरल से यूडीएफ और एलडीएफ दोनों को जड़ से उखाड़ना है.'

'युवाओं को नहीं मिला मौका'
शाह के केरल से युवाओं के पलायन का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'अगर केरल के युवाओं को उचित मौका और रोजगार के अवसर दिए जाते तो दिल्ली और मुंबई जाने के लिए मजबूर नहीं होते.' उन्होंने आगे कहा, 'केरल में देश की सबसे अधि‍क शि‍क्षि‍त युवा आबादी है. वह दुनियाभर के आईटी एक्सपर्ट्स को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं.'

Advertisement

सोनिया ने किया था पीएम पर वार
गौरतलब है कि 9 मई को तिरुवनंतपुरम में एक चुनावी रैली में बोलते हुए भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान में जियेंगी और हिंदुस्तान में ही मरेंगी. सोनिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका जन्म भले ही इटली में हुआ, लेकिन वह बहू के तौर पर भारत आईं और अब यहीं मरना भी चाहती हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मोदी मेरे देशप्रेम को नहीं समझ सकते. वह मुझसे मेरा भारत प्रेम नहीं छीन सकते.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement