चुनाव के बाद राजस्थान का CM कौन? वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने कर दिया बड़ा इशारा

सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पब्लिक जानती है किसने काम किया है. फोटो किसका बड़ा है और पोस्टर में किसका चेहरा है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा.

Advertisement
सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव बाद हाई कमान तय करेगा राजस्थान में कांग्रेस का लीडर कौन होगा. सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव बाद हाई कमान तय करेगा राजस्थान में कांग्रेस का लीडर कौन होगा.

श्वेता सिंह

  • जयपुर,
  • 25 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन 1 सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण वोटिंग स्थगित करनी पड़ी है. इसलिए आज 199 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. अब 3 दिसंबर को नतीजे आने पर पता चलेगा कि बाजी किसके हाथ लगती है.

Advertisement

चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने राजस्थान में अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि जनता समझदार है, वह राज्य और अपने हित में सही फैसला लेगा. पायलट ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तो 2018 में तो कठिन दौर था. लेकिन इसबार तो हम सरकार में हैं और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम फिर सरकार बनाएंगे इसको लेकर आश्वस्त हैं. 

LIVE: राजस्थान में 199 असेंबली सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें चुनाव के हर पल का अपडेट

'चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा'

यह पूछे जाने पर कि राजस्थान में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ा है. पार्टी के बैनर और पोस्टर में उनकी तस्वीर को प्रमुखता से आगे रहा गया, अगर​ फिर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा? सचिन पायलट ने कहा, 'राजस्थान में हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पब्लिक जानती है किसने काम किया है. फोटो किसका बड़ा है और पोस्टर में किसका चेहरा है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा.'

Advertisement

'पीएम तो हिमाचल और कर्नाटक में भी भाजपा के चेहरा थे'

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा विपक्ष के रूप में 5 साल गायब रही. यह पूछे जाने पर कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर यह चुनाव लड़ी है इससे कांग्रेस को कितना नुकसान होगा? सचिन पायलट ने कहा, 'पीएम मोदी तो हिमाचल और कर्नाटक में भी भाजपा के चेहरा थे, लेकिन जनता समझदार है.' चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस हाई कमान और पायलट परिवार के रिश्तों के बारे में पीएम मोदी की टिप्पणी पर सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सच से परे अपनी रखी थी.

'पार्टी जो भूमिका देगी, वो मुझे मंजूर'
वहीं, कांग्रेस का बहुमत आने पर मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगा, वह सबको मान्य होगा. चुनाव बाद खुद की भूमिका के बारे में गहलोत ने कहा कि जो भूमिका पार्टी उनकी तय करेगी, वह उनको मंजूर होगा. पार्टी ने उनको पहले बहुत कुछ दिया है. आगे भी पार्टी ही दिखेगी.

PM ने पायलट परिवार और कांग्रेस को लेकर क्या कहा था?

इससे पहले भीलवाड़ा के जहाजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'कांग्रेस का इतिहास रहा है, इस पार्टी में जो भी नेता सच बोलता है उसकी राजनीति गड्ढे में चली जाती है. राजेश पायलट ने एक बार कांग्रेस के खास परिवार को पार्टी की भलाई के लिए चुनौती दी थी. फिर वह भी झुक गए थे.' पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी राजेश पायलट की खुन्नस उनके बेटे सचिन पायलट से निकाल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »