पंजाब चुनाव: कांग्रेस के थीम सॉन्ग में ऐसा क्या है कि अकाली दल ने चुनाव आयोग को शिकायत कर दी?

पंजाब चुनाव में कांग्रेस के थीम सॉन्ग को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. अकाली दल ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि कांग्रेस ने अपने गाने में सिख प्रार्थना 'नानक नाम चढ़दी कला' का इस्तेमाल किया है.

Advertisement
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 03 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST
  • आरोप- कांग्रेस ने थीम सॉन्ग में सिख प्रार्थना का इस्तेमाल किया
  • जवाब- चुनाव आयोग से अप्रूवल लिया गया, फिर गाना रिलीज

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को कांग्रेस के थीम सॉन्ग "पंजाब दी चढ़दी कला...कांग्रेस मंगे सरबत दा भला" के खिलाफ शिकायत दी है. अकाली दल ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने थीम सॉन्ग की लाइनों के लिए सिख प्रार्थना "नानक नाम चढ़दी कला...तेरे भाने सरबत दा भला" का इस्तेमाल किया है और ऐसा करके कांग्रेस ने एक धार्मिक प्रार्थना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की है. और ये चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का सीधे तौर पर उल्लंघन है. ऐसे में चुनाव आयोग को पंजाब कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

Advertisement

इस शिकायत में अकाली दल ने कहा है कि इस थीम सॉन्ग के वीडियो में पंजाब सरकार के सरकारी एडवरटाइजमेंट के वीडियो की फुटेज का भी इस्तेमाल किया गया है जोकि चुनाव आयोग के प्रावधानों का उल्लंघन है. शिरोमणि अकाली दल के द्वारा पंजाब कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर जताए गए एतराज पर कांग्रेस ने तल्ख टिप्पणी की है. पंजाब कांग्रेस ने अकाली दल का एक वीडियो एड जारी किया जिसमें अकाली दल को सरबत का भला करने वाली पार्टी बताए जाने की बात की जा रही है. कांग्रेस ने ये भी साफ किया कि "कांग्रेस मंगे सरबत दा भला" नारे को इलेक्शन कमिशन से अप्रूव करवाने के बाद ही कैंपेन का हिस्सा बनाया गया और इससे पहले पूरे पंजाब में इसी नारे के साथ जगह-जगह पोस्टर भी लगाए जा चुके हैं. 

Advertisement
अब इस समय पंजाब की राजनीति में भ्रष्टाचार, ड्रग्स से लेकर किसान के मुद्दे हावी चल रहे हैं. लेकिन इन मुद्दों के बीच अब पार्टियों के थीम सॉन्ग को लेकर भी बवाल होने लगा है. किसी गाने के बोल अपमानजनक माने जा रहे हैं तो कही पर इन्हें किसी धर्म के खिलाफ बताया जा रहा है. चुनाव आयोग ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »