'ये लोग बेरोजगार हो गए... तो बेरोजगारी का झूठा नैरेटिव बना रहे हैं', आजतक से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक के साथ विशेष बातचीत की है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने तमाम मुद्दों को लेकर अपनी राय रखी और बताया कि कैसे उनकी सरकार में देश ने प्रगति की. रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का भी पीएम ने जवाब दिया और कहा कि विपक्ष झूठा नैरेटिव बना रहा है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2024,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई मुद्दों को लेकर बात की और विपक्ष पर भी निशाना साधा. अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे तमाम आरोपों का भी जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए हैं वो सारी दुनिया को बेरोजगार कह रहे हैं.

Advertisement

विपक्ष द्वारा मोदी के कार्यकाल में रोजगार मुहैया न कराए जाने के आरोपों पर पीएम मोदी ने कहा, 'हम रोजगार और स्वरोजगार को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं.अच्छे प्रयास कर रहे हैं. अब पुराने समय वाली बात नहीं रही. अब चीजें बाहर आ रही हैं, स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुले हैं. महिलाएं आगे आ रही हैं. एक करोड़ लखपति दीदी बनाई हैं, अब हम तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहे हैं. रोड, हाइवे पहले से डबल बन रहे हैं, कोई तो काम करता होगा. रेलवे में पहले से डबल काम हो रहा है, कोई तो काम करता होगा. चार करोड़ नए घर बने, किसी ने तो काम किया होगा, किसी की जेब में तो पैसा आया होगा. इसलिए ये इतना झूठा नैरेटिव चला रहे हैं और दुर्भाग्य है कि जो बोलते हैं उनको कोई सवाल नहीं करता है. उनको पूछिए कि आप राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए हो तो सारी दुनिया को क्यों बेरोजगार कहते हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'संविधान तो नेहरू, इंदिरा, राजीव ने बदला...', कांग्रेस के आरोप पर बोले पीएम मोदी

पीएम ने बताया कैसे हुआ लोगों का फायदा

विपक्ष के इस आरोप पर कि 'प्रधानमंत्री नौकरी और बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं', PM मोदी ने कहा, 'अब देखिए मैं एलईडी बल्ब लाया. आज हर परिवार का बिजली का बिल करीब 2 हजार रुपया कम हुआ है, उसका बोझ कम हुआ. इनकम टैक्स भरने वाले, जब उनकी सरकार थी तो ढाई लाख रुपये की आय पर इनकम टैक्स भरना पड़ता था, आज सात लाख तक इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता है. मतलब हजारों रुपये जो इनकम टैक्स भरना पड़ता था वो बच रहे हैं.'

जन आरोग्य योजना का जिक्र करते हुए पीएम 'हम पांच लाख रुपये तक आरोग्य में मुफ्त इलाज कराते हैं. इसके कारण लोगों के सिर से बोझ हट गया है. सामान्य लोगों को दवाई का खर्चा बहुत होता है. आज जो दवाई बाजार में 100 रुपये में मिलती है, उसे हम 20 रुपये में देते हैं, 10 रुपये में देते हैं. उसका बोझ कम हो रहा है. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिलता है.'

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस सोचती है आर्मी के कारण ही नेहरू बदनाम हुए, इसलिए सेना से है नफरत', 62 की जंग का जिक्र कर Exclusive इंटरव्यू में बोले PM मोदी

Advertisement

महंगाई को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

महंगाई का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इस देश में महंगाई सबसे ज्यादा आजादी के बाद इंदिरा गांधी के जमाने में थी. आप लालकिले पर से पंडित नेहरू के और श्रीमती इंदिरा गांधी के, राजीव गांधी द्वारा दिए गए भाषण सुन लेंगे तो आपको हमारे बयान की जरूरत  नहीं पड़ेगी. आप हैरान रह जाएंगे कि लालकिले से पंडित नेहरू ये भाषण कर रहे हैं कि देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है, आप चिंतित हैं, मैं भी चिंतित हूं. लेकिन आपको पता होना चाहिए की उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में लड़ाई चल रही है, इसलिए महंगाई बढ़ी है. उस जमाने में वैश्वीकरण तो था नहीं. उस लड़ाई का दुनिया की किसी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव नहीं हो सकता था. उस समय भी वो बहाना ढूंढते थे...'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »