'NDA के तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का अध्याय लिखेगा', जीत के बाद बोले पीएम मोदी

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस जनादेश के कई पहलू हैं. 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है.

Advertisement
PM मोदी ने चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधितक किया (फोटो- पीटीआई) PM मोदी ने चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधितक किया (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नीत एनडीए को 291 सीटों पर मिली बढ़त को लेकर जनता का आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि इस पवित्र दिन पर ये साफ है कि एनडीए तीसरी बार सरकार बना रही है, हम लोगों के आभारी हैं. बता दें कि रात 11 बजे तक बीजेपी ने 219 सीटें जीत ली हैं जबकि 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

Advertisement

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस जनादेश के कई पहलू हैं. 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में बड़ी जीत हासिल की है, इन राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, केरल में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत त्याग किया है.

'भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही'

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन किया. यह पहली बार होगा जब भगवान जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. रात 10.40 बजे तक बीजेपी ओडिशा विधानसभा चुनाव में 147 में से 72 सीटें जीत चुकी है, जबकि 6 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेडी 50 सीटें जीत सकी है और एक सीट परआगे चल रही है. 

Advertisement

'तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा'

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये इंडिया ब्लॉक वाले मिलकर भी इतनी सीटें नहीं जीत पाए. जितनी अकेले भाजपा ने जीती हैं. पीएम ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी आपके द्वारा बहाया गया पसीना मुझे काम करने की प्रेरणा देता है. पीएम मोदी बोले, 'अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा. हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे. तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है.'

'मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मेरी मां के जाने के बाद पहला चुनाव है. लेकिन मेरे देश की माताओं-बहनों ने कभी मुझे मेरी मां की कमी महसूस नहीं होने दी. पीएम मोदी बोले- आज का दिन भावुक करने वाला है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में देश ने बहुत बड़े फैसले लिए. राष्ट्र प्रथम की भावना हमें अप्रत्याशित लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती है. हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं. करोड़ों गरीबों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली. इसी भावना की वजह से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी. बैंकिंग रिफॉर्म हुए. कोरोना का संकट आया, हमने देशहित औऱ जनहित में फैसला लिया. हमने दवाब से हटकर फैसले लिए. उन्होंने कहा कि यही भावना देश को आत्मनिर्भर बनाएगी. हमारे सामने विकसित भारत का संकल्प है. 10 साल के बाद लगातार तीसरी बार जनता का प्यार हमारा हौसला बढ़ाता है. 

Advertisement

किसके खाते में कितनी सीटें आईं?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात 11.30 बजे तक बीजेपी ने 228 सीटें जीत ली हैं, जबकि 12 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 88 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 11 सीटों पर जीतती नजर आ रही है. उधर समाजवादी पार्टी ने यूपी में बड़ा उलटफेर कर दिया है. सपा 36 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है. उधर, बंगाल में टीएमसी 28 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है. इस बार टीडीपी ने बड़ा उलटफेर किया है. टीडीपी 12 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 4 सीटों पर आगे चल रही है. बात दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की करें तो यहां डीएमके 16 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है तो 6 सीटों पर आगे चल रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »