चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, BJP के रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े विज्ञापन को हटाने की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और बीजेपी के कथित भ्रामक विज्ञापनों पर आपत्ति जताई. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के कई चुनावी विज्ञापन ऐसे हैं जो लोगों को भ्रमित करते हैं, इन पर तुरंत रोक लगाई जाए. कांग्रेस ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे "मोदी की गारंटी" वाले बैनर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई.

Advertisement
कांग्रेस ने बीजेपी के चुनावी विज्ञापनों पर जताई आपत्ति कांग्रेस ने बीजेपी के चुनावी विज्ञापनों पर जताई आपत्ति

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और भाजपा के चुनाव प्रचार के विज्ञापन पर आपत्ति जताई. पार्टी ने इसे लेकर आयोग के समक्ष अपनी शिकायत भी दर्ज कराई. पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमने बीजेपी के रूस-यूक्रेन युद्ध वाले विज्ञापन को लेकर शिकायत दर्ज कराई और जल्द ही विज्ञापन हटाने की मांग की.

Advertisement

कांग्रेस ने बीजेपी के नौ विज्ञापनों और पेट्रोल पंपों तथा महानगरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे "मोदी की गारंटी" वाले बैनर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई.

भाजपा के विज्ञापनों ने किया हर्ट

आयोग से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सलमान खुर्शीद ने कहा, 'हम चुनाव आयोग के सामने अपनी आपत्तियां लेकर गए थे. हमने बताया है कि भाजपा कैसे प्रचार कर रही है. भाजपा के विज्ञापनों ने कई लोगों को हर्ट किया है. हमने देश में जगह-जगह सरकार के कामों के विज्ञापनों पर आपत्ति जताई है, क्योंकि ये सब प्रचार का हिस्सा नहीं हो सकता है. हमने चुनाव आयोग से यह भी कहा है कि कभी-कभी आपत्तिजनक प्रचार की शिकायत के बाद प्लेटफॉर्म्स से उसे हटा लिया जाता है, तो इसपर वे क्या करेंगे?'.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमने चुनाव आयोग को पूरा डेटा सौंपा...', इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर SC में SBI ने दायर किया हलफनामा

इन विज्ञापनों पर रोक की मांग

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'कांग्रेस द्वारा भाजपा के जिन भ्रामक विज्ञापनों पर आपत्ति जताई है गई है उनमें - 2जी से संबंधित विज्ञापन जिसमेंअदालत ने फैसला सुनाया है कि 2जी में कुछ भी नहीं हुआ, एक विज्ञापन जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी ने युद्ध रूकवा दिया यह भी फर्जी है.'

कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज कराई है उनमें शामिल हैं:

• BJP ने 2G पर एक वीडियो जारी किया, जो पूरी तरह अनुचित है
• रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के दावे वाले वीडियो
• विज्ञापन में सेना का इस्तेमाल
• 'मोदी की गारंटी' जैसे विज्ञापन
• BJP की स्टेट यूनिट द्वारा डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट
• PM मोदी द्वारा धर्म और धार्मिक बातों का कटाक्ष के रूप में इस्तेमाल
• सांसद शोभा करंदलाजे का तमिलनाडु से जुड़ा बयान

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमने शोभा करंदलाजे के बयानों पर भी आपत्ति जताई, भ्रामक विज्ञापन, फर्जी खबरों से निपटने की जरूरत है. पीएम मोदी अवसरों की तलाश में हैं.  उन्होंने कहा कि भ्रमित करने वाले विज्ञापन, फेक न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग सख्त एक्शन लेगा.

Advertisement

कुछ समय पहले वायरल हुआ था यह बीजेपी का यह विज्ञापन

आपको बता दें कि कुछ समय पहले बीजेपी ने अपना एक चुनावी विज्ञापन का वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में रूस - यूक्रेन युद्ध के समय भारत लौट रहे छात्र-छात्रा दिख रहे हैं. इसमें एक युवती अपने पिता से कहती है, 'पापा मोदी जी ने वॉर रुकवा दी और हमारी बस निकाली.'
यह भी पढ़ें: 'वॉट्सएप पर विकसित भारत के मैसेज तुरंत भेजना बंद करें...', चुनाव आयोग का केंद्र सरकार को निर्देश

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »