Exit Poll: बहरामपुर में पठान-अधिरंजन में कांटे की टक्कर तो डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी का जलवा

आज तक एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 46 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है और अगर सीटों की बात की जाए तो बीजेपी 26 से 31 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है. वहीं टीएमसी को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है और ममता की पार्टी को सिर्फ 11-14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन को 0-2 सीटें तक मिल सकती है.

Advertisement
बेहरामपुर में त्रिकोणीय मुकाबला बेहरामपुर में त्रिकोणीय मुकाबला

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 03 जून 2024,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में अब बस चंद घंटे ही बचे हैं और इस बार सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में जबरदस्त जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है. यहां बीजेपी के वोट शेयर में भी जबरदस्त इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है.

चुनाव परिणाम से पहले आज तक एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी इस बार बंगाल में साल 2019 के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज कर सकती है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 46 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है और अगर सीटों की बात की जाए तो बीजेपी 26 से 31 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है.

Advertisement

जबकि राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है और ममता की पार्टी को सिर्फ 11-14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन को 0-2 सीटें तक मिल सकती है.

बहरामपुर में पठान दे रहे अधिरंजन को कड़ी टक्कर

ऐसे में हम आपको बंगाल के उन हॉट सीटों का हाल बता रहे हैं जहां इस बार लड़ाई टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस के बड़े चेहरों के बीच है. सबसे पहले बात करते हैं बहरामपुर लोकसभा सीट की जहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता अधिरंजन चौधरी का मुकाबला टीएमसी के प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और बीजेपी के निर्मल कुमार शाहा से है.

यही वजह है कि यहां त्रिकोणीय लड़ाई हो गई है. आज तक एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी के युसुफ पठान कांग्रेस नेता अधिरंजन चौधरी और बीजेपी के निर्मल कुमार को कांटे की टक्कर दे रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अधिरंजन चौधरी और टीएमसी प्रत्याशी पठान की लड़ाई में यहां बीजेपी को फायदा मिल सकता है. 

Advertisement

डायमंड हार्बर में जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं अभिषेक बनर्जी

वहीं पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा हॉट सीट डायमंड हार्बर है जिसका ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व बेहद समृद्ध है. इस सीट से मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं और बीजेपी के अभिजीत दास उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. हालांकि इस सीट से चुनाव लड़ रहे अभिषेक बनर्जी उन पर हावी नजर आ रहे हैं और अगर इस बार वो यहां बाजी मारते हैं तो ये उनकी जीत की हैट्रिक होगी.

बता दें कि डायमंड हार्बर 1967-2009 तक कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रहा. इसके बाद से यह सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में है और अभिषेक बनर्जी दो बार से यहां के सांसद  हैं. सीपीआई (एम) ने इस सीट से प्रतिकुर रहमान को उतारा है लेकिन मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (AITC) के अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी के नीलांजन रॉय को 320,000 से ज्यादा वोटों से हराया था. अभिषेक बनर्जी ने तब 7.91 लाख वोट हासिल किए थे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement