केरल कांग्रेस की मांग, राहुल गांधी वयनाड से लड़ें लोकसभा चुनाव

एआईसीसी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बयान दिया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वयनाड सीट से चुनाव लड़ें. वयनाड सीट को कांग्रेस पार्टी का सुरक्षित गढ़ माना जाता है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
(फाइल फोटो- राहुल गाधी, PTI) (फाइल फोटो- राहुल गाधी, PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

केरल में कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार का लोकसभा चुनाव वयनाड से लड़ें. केरल कांग्रेस ने इस सीट से राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया है. वयनाड सीट को राज्य में कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले में कोई टिप्पणी अभी नहीं की है.

एआईसीसी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पत्तनमतिट्टा जिले में संवाददाताओं से कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गांधी से वयनाड से लड़ने का आग्रह किया है लेकिन उन्होंने प्रस्ताव पर टिप्पणी नहीं की है. लेकिन हमें उम्मीद है कि उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी.

Advertisement

ओमन चांडी ने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का अनुरोध किया है.

कांग्रेस पार्टी ने केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन वयनाड और वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. वहीं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कोट्टायम में कहा कि उन्होंने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया था जब वह हाल ही में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने केरल आए थे.

राहुल गांधी अब तक परिवार के सुरक्षित सीट अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं. साल 2014 में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी ने मोदी लहर में भी स्मृति इरानी को हराया था. राहुल गांधी को 408,651 वोट मिले थे वहीं बीजेपी स्मृति ईरानी को 300,74 वोट हासिल हुए थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »