राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, ट्वीट कर बताया क्या होता है Modilie

राहुल गांधी ने एक स्क्रीन शोट शेयर किया है. इसमें एक शब्द सर्च किया गया है- Modilie.इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा इंग्लिश डिक्शनरी में नया शब्द जुड़ा है.

Advertisement
(फाइल फोटो) (फाइल फोटो)

पुनीत सैनी / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2019,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार निशाना साध रहे हैं. इस बार उन्होंने ट्विटर के सहारे पीएम मोदी पर हमला किया है. उन्होंने एक मॉर्फ्ड इमेज शेयर की है. इसमें एक शब्द सर्च किया हुआ दिखाया गया है- Modilie. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा इंग्लिश डिक्शनरी में नया शब्द जुड़ा है. इसका स्नैपशॉट नीचे है. इसके साथ ही कैप्शन में स्माइली भी बनाया गया है.

Advertisement

राहुल गांधी की शेयर की गई इमेज में इस शब्द को संज्ञा (Noun) बताया गया है, जिसका अर्थ दिखाया गया है- बार-बार बदला गया सच. इसका एक और अर्थ बताया गया है, ऐसा झूठ जो आदतन बोला जाता हो. इसके प्रयोग भी दिए गए हैं. हालांकि यह असली तस्वीर नहीं है. यह एक एडिटेड तस्वीर है.

बता दें कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाकर हमला कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं राजनीति में नई भाषा लाने पर जोर दे रहा हूं. आइए मुद्दों पर एक-दूसरे से से लड़ें. आइए विचारधारा पर कड़ा संघर्ष करें, लेकिन हमें एक दूसरे से नफरत और हिंसा नहीं करनी चाहिए. ये खराब है.

राहुल गांधी अपने इंटरव्यू, भाषणों और सोशल मीडिया में कह रहे हैं कि पीएम मोदी पिछले चुनावों के वादों- दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने, सभी के खाते में 15 लाख रुपये देने को पूरा नहीं कर सके हैं. पीएम मोदी पर हमले को लेकर ही राहुल गांधी ने ये इमेज शेयर की है.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »