टिकट पर PM मोदी की तस्वीर छापने पर कार्रवाई, रेलवे ने 4 अफसरों को किया सस्पेंड

सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई ना करने पर फटकार लगाई थी. जिसके बाद सबसे पहले आयोग ने नेताओं के प्रचार पर बैन लगाया, तो अब अन्य क्षेत्रों में भी असर दिख रहा है.

Advertisement
PM मोदी की तस्वीर पर रेलवे की कार्रवाई PM मोदी की तस्वीर पर रेलवे की कार्रवाई

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

लोकसभा चुनाव में प्रचार को लेकर चुनाव आयोग लगातार सख्त होता जा रहा है. सोमवार को कई नेताओं के प्रचार पर बैन लगाने के बाद आयोग की सख्ती का असर दिखा है. ट्रेन के टिकटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर चस्पा करने पर रेलवे ने अपने 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. आयोग ने इस तस्वीर को लेकर रेलवे विभाग को नोटिस जारी किया था.

Advertisement

सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई ना करने पर फटकार लगाई थी. जिसके बाद सबसे पहले आयोग ने नेताओं के प्रचार पर बैन लगाया, तो अब अन्य क्षेत्रों में भी असर दिख रहा है.

रेल मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) के थर्ड एसी में टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी. ये ट्रेन बाराबंकी से वाराणसी के लिए जा रही थी. इस पर बाद में बवाल हुआ था और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

जिसके बाद चुनाव आयोग ने रेलवे को नोटिस भेजा और अब रेलवे ने अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए 4 को सस्पेंड कर दिया है. रेलवे टिकट पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सबके लिए आवास का विज्ञापन छपा था.

टिकट के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो भी छपा था, इसको लेकर एक व्यक्ति ने ट्वीट कर दिया था. जिसपर विवाद हुआ था. निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रीय चुनाव आयोग को बताया है कि रेलवे ने चारों ही रेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने पुराने टिकट रोल का इस्तेमाल करने पर भी रोक लगा दी है.

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले भी रेलवे में चुनावी प्रचार पर विवाद हो चुका था. रेलवे टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर के अलावा ‘मैं भी चौकीदार’ छपे कप में चाय बांटी जा रही थी. जिसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी और बाद में कप हटा लिए गए थे.

गलत बयानबाजी के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान के प्रचार पर निश्चित समय के लिए बैन लगाया था.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »