17वीं लोकसभा चुनावों के तहत पंजाब के फिरोजपुर लोकसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस सीट से शिरोमणी अकाली दल के सुखबीर सिंह बादलने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 198850 वोटों से हराया है.
कब और कितनी हुई वोटिंग- इस सीट पर सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग हुई. यहां पर 72.30 फीसदी मतदान दर्ज हुआ.
ये थे उम्मीदवार
इस सीट पर प्रमुख प्रत्याशी शिरोमणी अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस से शेर सिंह घुबाया और आम आदमी पार्टी की ओर से हरजिंदर सिंह काका सर्ण थे. अन्य प्रत्याशियों में अखिल भारतीय अपना दल से सन्नी बावा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(रिफॉर्मिस्ट) से मदन लाल और समाज अधिकार पार्टी से हरमंदर सिंह का नाम शामिल है. इस सीट से कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे.
2014 का चुनाव
2014 लोकसभा चुनाव में शेर सिंह घुबाया ने करीबी मुकाबले में सुनील जाखड़ को हराया. शेर सिंह घुबाया को 4,87,932 वोट मिले जबकि पार्टी के कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ को 4,56, 512 वोट मिले. यानि सुनील जाखड़ को करीब 31,420 वोट से हार मिली. इससे पहले 2009 लोकसभा में घुबाया ने जगमीत सिंह बरां को शिकस्त दी.
फिरोजपुर संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें हैं. तीन जिलों की नौ विधानसभाओं वाली फिरोजपुर संससदीय सीट की 3 विधानसभा एससी वर्ग के लिए आरक्षित है. इस सीट पर कुल 10 लाख 19 हजार वोटर हैं.
सीट का इतिहास
इस सीट पर 1998 से अकाली दल के सीनियर नेता जोरा सिंह मान 3 बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. इसके बाद 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर अकाली दल के शेर सिंह घुबाया विजयी रहे.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
aajtak.in