कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. भाजपा ने अपनी 9वीं सूची में चार उम्मीदवारों का नाम दिया है. पार्टी की तरफ से असम की 1, कर्नाटक की 2 और यूपी की 1 सीट पर नाम तय किया है. वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 2, गोवा की 2 और दमन-दीव की 1 सीट पर उम्मीदवार जारी किए हैं.

Advertisement
नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (file) नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (file)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार देर रात कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. भाजपा ने अपनी 9वीं सूची में चार उम्मीदवारों का नाम दिया है. पार्टी की तरफ से असम की 1, कर्नाटक की 2 और यूपी की 1 सीट पर नाम तय किया है. वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 2, गोवा की 2 और दमन-दीव की 1 सीट पर उम्मीदवार जारी किए हैं.

Advertisement

यूपी की हाथरस सीट को लेकर भाजपा चुनाव समिति में काफी माथापच्ची चल रही थी. हालांकि बाद में इगलास के विधायक राजवीर सिंह बाल्मीकि दिलेर के नाम पर फैसला हुआ. बता दें कि राजवीर के पिता किशनलाल भी हाथरस से चार बार सांसद रह चुके हैं. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर को मैदान में उतारा है. ये पूर्व विधायक रह चुकी है. वहीं, कोरबा से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को प्रत्याशी बनाया है.

भाजपा के 4 उम्मीदवार

रूपक शर्मा- असम की नोगांग सीट

अश्वंत नारायण- कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट

तेजस्वी सूर्या- कर्नाटक की बेंगलुरु साउथ सीट

राजवीर सिंह बाल्मीकि- यूपी की हाथरस सीट

कांग्रेस के 5 प्रत्याशी

ज्योत्सना महंत- छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट

प्रतिमा चंद्राकर- छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट

गिरीश चोडनकर- नॉर्थ गोवा सीट

Advertisement

फ्रांसिस्को सरदिन्हा- साउथ गोवा सीट

दमन-दीव- दमन-दीव सीट से केतन पटेल

दोनों पार्टियों ने जातिगत समीकरण पर साधा निशाना

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जातिगत समीकरण पर निशाना साधते हुए टिकट दिए हैं. दुर्ग सीट कुर्मी और साहु समाज बाहुल्य है. इसलिए कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर को भाजपा के विजय बघेल के सामने उतारा है. ये दोनों समाज ही इस बार फैसला करेगा कि कौन सा दल विजयी होगा. कोरबा से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत तीन बार सांसद रह चुके हैं. इसलिए उनकी पत्नी के जरिए कांग्रेस इस सीट को बरकरार रखना चाहती है. टिकट बांटने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक ही चाल चली है. दोनों ने 2 महिलाओं, 4 ओबीसी, 2 साहू और 1 कुर्मी को टिकट दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »