कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आखिर में अल्पेश को भी जगह

पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया, राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोह गहलोत, राज्य सभा सांसद अहमद पटेल और प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है. 

Advertisement
40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान अब तक पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ही संभाल रखी है, लेकिन अब पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट भी जारी कर दी गई है. पार्टी के स्टार प्रचारकों लिस्ट में 40वें स्थान पर ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को भी शामिल किया गया है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है जो स्वास्थ्य कारणों से अब तक गुजरात में पार्टी के प्रचार से दूर रही हैं.

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को है 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की थी. उसके बाद प्रचारकों की लिस्ट से यह साफ है कि पार्टी चुनाव में पूरी जोर आजमाइश के लिए तैयार है. हालांकि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में अपनी के चार चरण पूरे कर चुके हैं. इसमें राहुल ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में रोज शो और रैलियां कर सत्ताधारी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है.

सिद्धू भी करेंगे प्रचार

पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया, राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोह गहलोत, राज्य सभा सांसद अहमद पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है. 

Advertisement

पीछे नहीं है बीजेपी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पहले ही दो लिस्ट जारी कर चुकी है. शुक्रवार को बीजेपी ने 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इसके बाद शनिवार को दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसके साथ ही बीजेपी अब तक गुजरात विधानसभा की 106 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.   

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »