गुजरात के 141 नए विधायक हैं करोड़पति, चुनाव में 47 दागी भी जीते

पार्टी आधार पर बीजेपी के 99 विधायकों में से 18, कांग्रेस के 77 में से 25, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो में से एक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक और तीन निर्दलीयों में से दो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें भी बीजेपी के 12, कांग्रेस के 17, भारतीय ट्राइबल पार्टी के एक और दो निर्दलीय विधायकों पर संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

गुजरात विधानसभा के नवनिर्वाचित 182 विधायकों में से 47 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और करीब 141 विधायक करोड़पति हैं. लोकतांत्रिक सुधार के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विधायकों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है.

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि 182 नए विधायकों में से 47 यानी 26 फीसद ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सार्वजनिक की है. वर्ष 2012 के चुनाव में यह आंकड़ा 57 यानी 31 फीसदी था. इनमें से 33 ने अपने खिलाफ संगीन अपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है जबकि 2012 में यह संख्या 24 थी.

Advertisement

पार्टी आधार पर बीजेपी के 99 विधायकों में से 18, कांग्रेस के 77 में से 25, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो में से एक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक और तीन निर्दलीयों में से दो पर हैं. इनमें भी बीजेपी के 12, कांग्रेस के 17, भारतीय ट्राइबल पार्टी के एक और दो निर्दलीय विधायकों पर संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं.

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इन नए विधायकों में से 141 यानी हैं. वर्ष 2012 के चुनावों में यह संख्या 134 यानी 74 फीसदी थी. पार्टी आधार पर बीजेपी के 84, कांग्रेस के 54, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ऊपर दर्शायी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »