'अब ताजिया के नाम पर किसी का छज्जा नहीं तोड़ा जाता', CM योगी बोले- 2017 से दंगा मुक्त है यूपी

उत्तर प्रदेश में मुहर्रम का त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ मनाया गया. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहर्रम के दौरान ताजिया और गरीबों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे उपद्रव और दंगे नहीं होते. उनके मुताबिक, 2017 के बाद से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है और कानून-व्यवस्था में बड़े सुधार हुए हैं.

Advertisement
CM योगी ने दावा कि यूपी में गुंडागर्दी खत्म हो गई है. (Photo- ITGD) CM योगी ने दावा कि यूपी में गुंडागर्दी खत्म हो गई है. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

उत्तर प्रदेश में शांति के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया गया. ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था में आए बड़े बदलावों का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर कोई बवाल नहीं होता है.

सीएम योगी हाथरस में 548 करोड़ रुपए की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा,  'पहले तलवारें लहराकर तमाशा बनाया जाता था और दंगा फैलाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. साल 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है.'

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'विकास तब होता है जब सुरक्षा का बेहतर माहौल होता है. सुरक्षा के एक बेहतरीन माहौल में ही विकास की आशा और आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है.'

'पिछले 9 सालों में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ'

CM योगी के मुताबिक, जहां पर सुरक्षा न हो, उपद्रव हो, इलाका दंगाग्रस्त हो और महीनों-महीनों कर्फ्यू लगा रहे, वहां विकास और उज्ज्वल भविष्य के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति कमोबेश यही थी. प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं था जहां दंगे ना हुए हों.

इस दौरान सीएम योगी ने पुराने दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि मथुरा के जौहर बाग की घटनाएं हों, कोसी कला हो या फिर मुजफ्फरनगर के दंगे, इन वजहों से महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था. इससे आम जनता जूझ रही थी, व्यापार चौपट हो गया था और नौजवानों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता था. 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इस अव्यवस्था से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता था और प्रदेश बदनाम होता था. लेकिन पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा, कोई कर्फ्यू और कोई गुंडागर्दी नहीं हुई है.

ताजिया और गरीबों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था

मुहर्रम पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'कल ही मोहर्रम का आयोजन संपन्न हुआ. अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर वो उपद्रव नहीं होता है, जो पहले तलवारबाजी के नाम पर राज चलते हुए लोगों पर हमले कर दिए जाते थे. ताजिया के नाम पर किसी गरीब की झोपड़ी हटा दी जाती थी, किसी का छज्जा तोड़ दिया जाता था. हाई टेंशन तार को जबरन हटा दिया जाता था. सरकार ने एक व्यवस्था बनाई नहीं.'

CM कहते हैं कि एक गरीब की झोपड़ी और उसका मकान मायने रखता है. आप ताजिया की साइज को छोटा कर दीजिए, ज़रूरी नहीं है कि किसी गरीब का मकान हटे. सज्जा नहीं टूटेगा. हाई टेंशन तार नहीं हटेगा. आपको अपनी, खुद के लिए ताजिया की हाइट को कम करना पड़ेगा. अगर लंबा हुआ तो हाई टेंशन तार की करंट की चपेट में आओगे, इसलिए नहीं होने देना चाहिए. 

12,000 जुलूस निकले, पर कोई दंगा नहीं हुआ

सीएम योगी ने कहा, 'आपने देखा होगा, इतने बड़े पैमाने पर जब मैं उसका रिव्यू कर रहा था. लगभग 12,000 जुलूस उत्तर प्रदेश के अंदर निकले. कोई दंगा नहीं कोई उपद्रव नहीं कोई कर्फ्यू नहीं. पता भी नहीं लगा. नहीं तो किसी के घर में जाकर के लोग नहीं भी चाहते होंगे, तो भी उसके घर में जाकर के माइक की आवाज से ढोल और ताशा बजाकर के तमाशा बना बनता था. आज वो तमाशा बंद हुआ है, शांतिपूर्ण ढंग से हर पर्व और त्योहार मनाया जा रहा है. इस सुखद अनुभूति का मौका तब मिलता है, जब विकास होता है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »