BSP ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, आकाश आनंद हाथरस से शुरू करेंगे इलेक्शन कैंपेन

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में चुनावी सभा के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के बसपा अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान आकाश आनंद सादाबाद सीट से बसपा उम्मीदवार अविन शर्मा के नाम का एलान कर सकते हैं.

Advertisement
BSP ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी. (File photo: ITG) BSP ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी. (File photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में चुनावी सभा के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के बसपा अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान आकाश आनंद सादाबाद सीट से बसपा उम्मीदवार अविन शर्मा के नाम का ऐलान कर सकते हैं.

सूत्रों का कहना है कि हाथरस के बाद आकाश आनंद का नोएडा के जेवर में भी कार्यक्रम तय किया गया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी. वह 25 अगस्त को जेवर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन के दौरान वे जेवर विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकते हैं.

Advertisement

मंडलीय बैठकों पर फोकस

बसपा ने मिशन-2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती ने मंडलीय बैठकों पर जोर देने के साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है.

पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है. बसपा ने विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि पार्टी ने अब जनसभाओं का आयोजन कराकर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारों के  नामों की घोषणा की योजना बनाई है, जिससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा सके.

8 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसपा ने मिशन-2027 के तहत अब तक दस उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. पार्टी ने हाल ही में भीखमपुर, अकबरपुर, सुल्तानपुर, पुरकाजी, सहारनपुर देहात, कानपुर देहात, मऊ गोहना और हापुड़ समेत आठ सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »