'जो समाजवादी हैं वही रामराज...', अखिलेश ने PDA यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA को मजबूत करने के लिए प्रचार अभियान तेज किया है. उन्होंने दक्षिण भारत की तर्ज पर PDA यात्रा रथों को रवाना किया, जिसमें युवाओं, पीड़ितों और पिछड़े वर्गों को साधने का संदेश दिया गया.

Advertisement
अखिलेश यादव ने PDA यात्रा रथों को नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. (Photo: PTI, ITG) अखिलेश यादव ने PDA यात्रा रथों को नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. (Photo: PTI, ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA को मजबूत करने के संदेश के साथ पार्टी के प्रचार अभियान को तेज किया है. उन्होंने मंगलवार को सपा कार्यालय से दक्षिण भारत की तर्ज पर तैयार PDA यात्रा रथों को नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पंडितों ने शंखनाद किया और मंत्रोच्चारण भी हुआ. इन रथों के जरिए युवाओं, पीड़ितों और पिछड़े वर्गों को साधने का संदेश दिया गया है. 

Advertisement

खास बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव के सार्वजनिक कार्यक्रमों में साधु-संतों की मौजूदगी दिखाई पड़ रही है. अखिलेश यादव ने इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आने वाले समय में असली राजनीतिक महाभारत की शुरुआत होने जा रही है. और इस महाभारत में बीजेपी को खत्म करना है. उन्होंने कहा, 'जहां समाजवादी हैं, वहीं रामराज है. धरती पर अच्छाई को लाने वाले सनातनी हैं. जो बुराई करें वो नकली सनातनी है.'

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर सामाजिक न्याय और लोगों के अधिकार छीनने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय की स्थापना के लिए लड़ाई जारी रखनी होगी. अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि डुप्लीकेट वोट मिलने के बावजूद अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव आयुक्त को बचाने का आरोप लगाया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश को आई आजम खान की याद... क्या ये ओवैसी की रामपुर रैली का इफेक्ट है?

इसके अलावा, अखिलेश यादव ने लखनऊ में जलभराव, शिक्षा व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट आदि का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सवाल किया कि मिलावट के मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है. साथ ही, उन्होंने बीजेपी पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. 

अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग को लेकर भी बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए सीट शेयरिंग बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है. उन्होंने कहा, 'वे RLD को कितनी सीटें देंगे. बीजेपी वाले कहां एडजस्ट करेंगे. उन्हें डर है कि कहीं वे यूपी से खत्म न हो जाएं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »