Rajeev Chandrasekhar Election Result 2026: निमोम में बीजेपी ने दर्ज की जीत... चंद्रशेखर ने CPI के सिवनकुट्टी को 4 हजार 978 वोटों से हराया

Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.

Advertisement
तिरुवनंतपुर निमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG) तिरुवनंतपुर निमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:11 AM IST

Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result: केरल की निमोम सीट पर 25 राउंड की मतगणना के बाद राजीव चंद्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. इस जीत के साथ बीजेपी ने इस महत्वपूर्ण सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की है.राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य की पारंपरिक राजनीति में बदलाव का संकेत देता है और बीजेपी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

Advertisement

इस सीट पर नामांकन के बाद से ही चंद्रशेखर सुर्खियों में थे. क्योंकि चुनाव आयोग को जमा किए गए हलफनामे के अनुसार चंद्रशेखर के पास ₹93 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति है. दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के साथ-साथ उन पर ₹107 करोड़ से अधिक की देनदारी (कर्ज) भी है. उनकी चल संपत्ति में 1942 मॉडल की रेड इंडियन स्काउट मोटरसाइकिल भी शामिल है. आइए जानते हैं कि  इस विधानसभा सीट के वोटों की गिनती का पल-पल का अपडेट...

Update- 

6:40 PM- निमोम में 25 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट से बीजेपी के चंद्रशेखर 4978 वोटों से जीत दर्ज कर ली हैं. वहीं, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के सिवनकुट्टी को 52214 वोट मिले हें और चंद्रशेखर को 57192 वोट मिलें हैं.

5:12 PM- निमोम में 25 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर बीजेपी के चंद्रशेखर आगे 4978 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

Advertisement

3:20 PM- निमोम में 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर बीजेपी के चंद्रशेखर आगे 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

3:10 PM-  केरल में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट के चारों खाने चित कर दिया है. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ सेंचुरी के करीब 98 सीटों पर आगे चल रहा है. 

01:40 PM - निमोम में चंद्रशेखर 4500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

01:20 PM - निमोम में 9 राउंड की गिनती के बाद चंद्रशेखर की बढ़त 5900 से ज्यादा वोटों की हो गई है. 

01:00 PM -  निमोम में 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और बीजेपी के चंद्रशेखर 4300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:40 PM -  चंद्रशेखर 4300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. अभी तक वह एक भी राउंड में पीछे नहीं हुए. 

12:15 PM - चंद्रशेखर 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्होंने इस सीट पर शुरू से बढ़त बनाई हुई है.

12:00 PM - केरल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बुरी तरह पिछड़ती हुई दिख रही है. इसी बीच बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन कझाकूट्टम में पिछड़ गए हैं, जहां सीपीआई (एम) के कडाकम्पल्ली सुरेंद्रन आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के टी प्रसाद तीसरे स्थान पर हैं. हालांकि बीजेपी के चंद्रशेखर अब भी निमोम सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Advertisement

11:00 AM-  निमोम में बीजेपी उम्मीदवर चंद्रशेखर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक 4 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और चंद्रशेखर 3000 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं.

राजीव चंद्रशेखर की सीट नेमोम का क्या है हाल, जानने के लिए यहां क्लिक करें

09: 40 AM- निमोम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार चंद्रशेखर हजारों वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर अब तक एक राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है.

08:20 AM - निमोम में मतगणना केंद्रोों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. शुरुआती रुझानों में एलडीएफ आगे चल रही है.

08:00 AM - निमोम सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

07: 00 AM- अब से 20 मिनट बाद केरल में सभी सीटों पर गिनती शुरू हो जाएगी. सबसे पहले वैलेट पेपर की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी.

06: 00 AM-  हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर पर सोशल मीडिया पोस्ट (कलमसेरी बम धमाके से संबंधित) को लेकर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि केरल हाई कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 

Advertisement

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर बेहद दिलचस्प और मुकाबले वाली स्थिति में नजर आ रही है. आमतौर पर केरल में सत्ता का परिवर्तन हर पांच साल में होता रहा है, लेकिन पिछली बार वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इस परंपरा को तोड़ा था. अब सवाल यह है कि क्या LDF इस बार भी अपनी सत्ता बचा पाएगा या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) वापसी करेगा.

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला LDF और UDF के बीच ही माना जा रहा है. LDF का नेतृत्व पिनराई विजयन कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू कीं. खासकर कोविड-19 प्रबंधन और सामाजिक कल्याण योजनाओं को लेकर सरकार की काफी सराहना हुई थी. हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के आरोप भी लगाए हैं, जिनका असर चुनावी माहौल पर देखने को मिल सकता है.

दूसरी ओर, UDF के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव को भी चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »