'रूस-ईरान से तेल खरीदने के लिए भारत को ट्रंप से लेना पड़ता है अप्रूवल', राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना

केरल में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि भारत की विदेश और आर्थिक नीतियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रभाव में चल रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्र रूप से तेल खरीदने की क्षमता पर असर हुआ है.

Advertisement
राहुल गांधी ने कहा- PM मोदी शासन से जुड़े मुद्दों की बजाय 'मंदिरों और हिंदुत्व' पर ज्यादा फोकस करते हैं. (Photo: ITG) राहुल गांधी ने कहा- PM मोदी शासन से जुड़े मुद्दों की बजाय 'मंदिरों और हिंदुत्व' पर ज्यादा फोकस करते हैं. (Photo: ITG)

शिबिमोल

  • कोच्चि,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि भारत की विदेश और आर्थिक नीतियां अब अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रभाव में चल रही हैं. केरल में 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान भारत की स्वतंत्र रूप से तेल खरीदने की क्षमता कमजोर हो गई है.

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि, “अगर भारत को रूस, ईरान या सऊदी अरब से तेल खरीदना हो, तो हमें डोनाल्ड ट्रंप से अनुमति लेनी पड़ती है. इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है.” उन्होंने यह बयान पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की ऊर्जा नीति को लेकर दिया.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री केरल के मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं.

उन्होंने कहा, “जैसे मोदी अपने फाइनेंशियल सिस्टम से नियंत्रित होते हैं, वैसे ही आपके मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार और अपने फाइनेंशियल सिस्टम से नियंत्रित होते हैं. "

उन्होंने PM मोदी के भाषणों की भी आलोचना करते हुए कहा कि वे शासन से जुड़े मुद्दों की बजाय 'मंदिरों और हिंदुत्व' पर ज्यादा फोकस रहते हैं.

Advertisement

केरल में वाम सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने केरल में एलडीएफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि सबरीमाला से जुड़े मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई. राहुल ने कहा, “वामपंथियों ने सोना चोरी किया और उसकी जगह पीतल रख दिया। उनके नेताओं ने सबरीमाला से चोरी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.”

राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी एलडीएफ को क्यों कड़ा निशाना नहीं बनाती. उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी केरल में एलडीएफ की सरकार चाहते हैं.”

राहुल गांधी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी यह समझती है कि वामपंथ भारत में उसका प्रभावी मुकाबला नहीं कर सकता. उसे पता है कि सिर्फ कांग्रेस के पास ही वह विचारधारा और ताकत है, जो उसे चुनौती दे सकती है."

विपक्षी नेताओं पर दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, मैं जमानत पर बाहर हूं. सब जानते हैं कि जो भी मोदी के खिलाफ कहेगा, उस पर केस दर्ज कर किए जाएंगे”

उन्होंने चयनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि ऐसी जांच दूसरों पर क्यों नहीं होती. मुख्यमंत्री और उनके परिवार का क्या? ऐसा इसलिए है क्योंकि वे उसी सिस्टम का हिस्सा हैं.

इसके अलावा राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार की भी आलोचना की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement