अकाली से गठबंधन पर नहीं बनी बात? बीजेपी बोली- पंजाब की सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतकर सरकार बनाएगी. अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.

Advertisement
: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी में बीजेपी. (File Photo: ITG) : पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी में बीजेपी. (File Photo: ITG)

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर तैयारियों में जुट गई है. बीएल संतोष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी.बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पंजाब के अपने दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के पहले दिन पटियाला में आयोजित पहली जोनल बैठक को संबोधित किया. 

Advertisement

इससे पहले सोमवार सुबह मोहाली एयरपोर्ट पर बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब बीजेपी के सह-प्रभारी सरदार नरेंद्र सिंह रैना ने बीएल संतोष का स्वागत किया.

अपने दौरे के दौरान बीएल संतोष पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ जोनल बैठकें कर संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इन बैठकों में खास तौर पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पंजाब के लोगों तक पहुंचाने पर ध्यान दिया जाएगा.

चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की. 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जोनल बैठकें आयोजित की जाएंगी. अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ एक अलग बैठक भी होगी. इन बैठकों का उद्देश्य पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की समीक्षा करना और जमीनी स्तर पर संगठन की तैयारी, समन्वय और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »